1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे को साली के साथ डांस करता देख दुल्हन भी स्टेज पर किसी और के साथ लगी नाचने, Video वायरल

दूल्हे को साली के साथ डांस करता देख दुल्हन भी स्टेज पर किसी और के साथ लगी नाचने, Video वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 05, 2024 12:24 pm IST,  Updated : May 05, 2024 12:24 pm IST

जीजा साली का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों जीजा साली को साथ में नाचते हुए देख दुल्हन भी किसी दूसरे शख्स के साथ डांस करने लगती है।

स्टेज पर डांस करते हुए जीजा-साली।- India TV Hindi
स्टेज पर डांस करते हुए जीजा-साली। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर शादियों को लेकर एक से एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ हंसाने वाले तो कुछ इमोशनल कर देने वाले। उनमें से कुछ वीडियो सीख देने वाले भी होते हैं। हाल में शादी से ही जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही। इस वीडियो को लोग खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।

जीजा-साली ने स्टेज पर किया जबरदस्त डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा जयमाल होने के बाद अपनी साली के साथ खूब डांस कर रहा है। वहीं, दुल्हन चुपचाप स्टेज पर बैठे उसे देख रही है। दोनों जीजा-साली भोजपुरी गाने पर कमर मटका-मटका कर खूब नाच रहे हैं। वहीं, शादी में आए लोग जीजा-साली को चीयर कर रहे हैं। डांस के दौरान जीजा-साली के एक्सप्रेशन देखने लायक है। इतने में स्टेज पर एक और शख्स की एन्ट्री होती है। वह दुल्हन को देख कर उसे डांस करने को कहता है। दुल्हन पहले थोड़ा सा शरमाती है लेकिन थोड़ी जिद्द करने के बाद वह भी डांस करने को तैयार हो जाती है। इसके बाद दुल्हन और वह गैर शख्स दोनों स्टेज पर मस्त डांस करने लगते हैं। 

वीडियो पर लोगों ने किया ऐसे रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 4 लाख लोगों ने देखा और ढाई हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे कैसे डांस कर लेते हैं सब, भैया और मम्मी पापा भी तो रहते हैं, ऊपर से रिश्तेदार। हमारे इधर कोई ऐसा करे तो कूट दी जायेंगी, सारा डांस निकल जाएगा। दूसरे ने लिखा- बिहार में पॉसिबल है और कम्युनिटी पर भी डिपेंड करता है। ऐसे ही कई अन्य लोग है जो इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

VIDEO: वह परिवार जिनके चेहरे और पूरे बदन पर उगे हैं लंबे-लंबे बाल, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शेयर की तस्वीर

रजनीकांत का गाना बजते ही नाचने लगा हाथी, डांस स्टेप्स देख पब्लिक हुई हैरान, देखें ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।