1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब इंसान को रेबीज होता है तो ऐसी हरकतें करने लगता है, Video में देखें इस खतरनाक बीमारी के लक्षण

जब इंसान को रेबीज होता है तो ऐसी हरकतें करने लगता है, Video में देखें इस खतरनाक बीमारी के लक्षण

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 08, 2023 08:36 am IST,  Updated : Dec 08, 2023 08:36 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स रेबीज से संक्रमित है और उसके शरीर में कई तरह के बदलाव आ गए हैं। साथ में वह काफी अजीब हरकतें भी कर रहा है।

रेबीज का मरीज।- India TV Hindi
रेबीज का मरीज। Image Source : SOCIAL MEDIA

रेबीज एक खतरनाक बीमारी है। ये अगर हो गया तो बचने के चांस बहुत कम रहते हैं। रेबीज कुत्ते, भेड़िए और उन जानवरों के काटने से फैलता है जिनका खून गर्म होता है। रेबीज होने के बाद इंसान पागलों की तरह हरकतें करने लगता है। रेबीज का मतलब भी 'पागलपन' होता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स रेबीज के संक्रमण से जूझता हुआ नजर आ रहा है। शख्स बहुत ही अजीब सी हरकतें कर रहा है। उसके हाथ-पांव भी चेन से बंधे हुए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे कि रेबीज इतना खतरनाक होता है।

कितना खतरनाक होता है रेबीज

वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि इस शख्स के शरीर में रेबीज का संक्रमण फैल चुका है। रेबीज से पीड़ित लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत किसी भी चीज को निगलने में होती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स पानी पीता है। जैसे ही वह पानी निगलता है वैसे ही उसे उल्टी होने लगती है। रेबीज संक्रमित मरीज के लिए पानी भी जहर के समान होता है। रेबीज के दौरान लोगों को पानी से डर लगने लगता है। वह जब खाता है तो खाने के बाद उसका गला चोक हो जाता है और उसे सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है। इंसान के मुंह से हर समय झाग निकलते रहता है। रेबीज का मरीज दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक होता है वह जंगली जानवरों की तरह ही दूसरे लोगों को काटने लगता है। इसलिए इन मरीजों के हाथ-पैर बांध के रखे जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को @Morbidful नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही उसने कैप्शन में लिखा है- '1955 के फुटेज में एक ईरानी व्यक्ति को रेबीज से लड़ते देखा जा सकता है। शख्स को भेड़िये ने काट लिया था। जिसके बाद शख्स को रेबीज के संक्रमण से तड़पते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को मरीज के इलाज के दौरान शूट किया गया था। बताते चलें कि 'इतिहास में रेबीज से बचे लोगों के केवल 29 मामले दर्ज किए गए हैं।' इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 36 मीलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

  

ये भी पढ़ें:

इस रेस्टोरेंट में घुसते ही थप्पड़ खाते हैं लोग, फिर भी खाने के लिए लगी रहती है भीड़

Funny Video: शख्स के लिए आने वाला था आखिरी रिश्ता, कोई दिक्कत न खड़ी कर दे इसलिए गांव में ऐलान कर सबको चेताया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।