1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Funny Video: शख्स के लिए आने वाला था आखिरी रिश्ता, कोई दिक्कत न खड़ी कर दे इसलिए गांव में ऐलान कर सबको चेताया

Funny Video: शख्स के लिए आने वाला था आखिरी रिश्ता, कोई दिक्कत न खड़ी कर दे इसलिए गांव में ऐलान कर सबको चेताया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 05, 2023 12:26 pm IST,  Updated : Dec 05, 2023 12:26 pm IST

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पूरे गांव में माइक से ऐलान कर रहा है और लोगों को चेतावनी दे रहा है।

माइक से ऐलान करते हुए शख्स।- India TV Hindi
माइक से ऐलान करते हुए शख्स। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी क्रम में एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपने हाथ में माइक लेकर अजीब सा ऐलान कर कर रहा है। ऐलान में शख्स की बातें सुनकर कोई भी हंस पड़ेगा। शख्स का ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इस बड़ी तदाद में शेयर और कमेंट कर रहे हैं। 

"मेरा रिश्ता आने वाला है, किसी ने अपनी टांग अड़ाई तो उसका ईलाज कर दूंगा"

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स गांव के मुख्य चौराहे पर अपनी कार रोकता है और एक माइक लेकर बाहर निकलता है। इसके बाद वह पूरे गांव में ऐलान करता है और वह गांव वालों को चेताते हुए नजर आता है। शख्स कहता है कि कल उसे देखने के लिए लड़की वाले आने वाले हैं इसलिए उसके रिश्ते में मुश्किलें खड़ी न करें। इसके साथ ही शख्स पूरे गांव वालों को चेतावनी देता है और कहता है कि कल सभी लोग अपने घर में रहना नहीं तो इलाज कर दूंगा। शख्स के इस चेतावनी को सुनकर हर किसी की हंसी छूट जाएगी।

वीडियो पर लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर uppcl_anand_k नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 78 हजार लोगों ने लाइक किया और लाखों लोगों ने देखा है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर शख्स के मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा - ये भाई अपने पड़ोसियों से कितना परेशान है। दूसरे ने लिखा- ये भी ठीक है। तीसरे ने लिखा - लगता है भाई का ये आखिरी रिश्ता है।  

ये भी पढ़ें:

चिलचिलाती ठंड में शख्स ने बर्फीले पहाड़ से लगाया छलांग, Video देख छूट जाएगी कंपकंपी

Video: मुंह पर मुक्के ही मुक्के चले, Delhi Metro में सीट को लेकर भिड़े दो यात्री

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।