1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चिलचिलाती ठंड में शख्स ने बर्फीले पहाड़ से लगाया छलांग, Video देख छूट जाएगी कंपकंपी

चिलचिलाती ठंड में शख्स ने बर्फीले पहाड़ से लगाया छलांग, Video देख छूट जाएगी कंपकंपी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 05, 2023 10:07 am IST,  Updated : Dec 05, 2023 10:07 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने डेरिंग की सारी हदें पार कर दी और बर्फ से ढंके पहाड़ से नीचे पानी में डाइव लगा दी।

बंदे ने बर्फीले पहाड़ से नीचे पानी में छलांग लगा दी। - India TV Hindi
बंदे ने बर्फीले पहाड़ से नीचे पानी में छलांग लगा दी। Image Source : SOCIAL MEDIA

इंसान ठंड में पानी से दूर भागता है। पानी या बर्फ का नाम सुनते ही लोगों की कंपकंपी छूट जाती है। कई लोग तो पानी से बचने के लिए हफ्तों-हफ्तों तक नहीं नहाते। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ठंड को कुछ भी नहीं समझते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स चिलचिलाती ठंड में बर्फीली पहाड़ियों से पानी में डाइव लगाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि भाई ये इंसान है या जानवर जो इतनी ठंड में बर्फिले पानी में चड्ढी पर छलांग लगा रहा है।  

बर्फिले पहाड़ियों से शख्स ने लगा दी छलांग

इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @Enezator नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है। वीडियो में ये साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक हट्टा-कट्टा इंसान जिसने एक काले रंग की अंडरवियर के अलावा कुछ भी नहीं पहना है। वह अपने दोनों हाथों में कुल्हाड़ी लिए हुए है। वीडियो में शख्स काफी एग्रेसिव लग रहा है और चिल्ला रहा है। इसके बाद वह शख्स ऊंचे बर्फीले पहाड़ से नीचे पानी में छलांग लगा देता है।

वीडियो देख लोगों के नहीं हो रहा अपनी आंखों पर यकीन

शख्स को बर्फीले पहाड़ियों से नीचे पानी में छलांग लगाते हुए देख लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई इस शख्स के कारनाम के तारीफों का पुल बांध रहा तो कोई इस वीडियो पर भरोसा नहीं कर पा रहा है। लोगों के मन में एक ही सवाल है कि क्या ये सच में ऐसा हो रहा है या किसी VFX का कमाल है। कुछ लोग शख्स के इस हरकत को जोखिम भरा बता रहे हैं और दूसरे लोगों को ऐसा न करने की सलाह दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Video: मुंह पर मुक्के ही मुक्के चले, Delhi Metro में सीट को लेकर भिड़े दो यात्री

अब आपको Delhi Metro की नहीं आएगी याद, Train में लड़कियों ने डांस से बरपाया कहर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।