1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब आपको Delhi Metro की नहीं आएगी याद, Train में लड़कियों ने डांस से बरपाया कहर

अब आपको Delhi Metro की नहीं आएगी याद, Train में लड़कियों ने डांस से बरपाया कहर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 04, 2023 11:55 pm IST,  Updated : Dec 04, 2023 11:55 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। मगर यह वीडियो किसी मेट्रो का नहीं बल्कि ट्रेन का है। अब लड़कियों ट्रेन में भी डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

Viral- India TV Hindi
इंडियन रेल में डांस का वीडियो बनाती लड़कियां Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो वायरल होते हैं। एक तरफ जहां लोग अपने टैलेंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ लड़कियां डांस का वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि सोशल मीडिया पर किसी ने डांस का वीडियो पोस्ट किया है। मगर आपने अभी तक दिल्ली मेट्रो में ही ऐसा नजारा देखा होगा। अब भारतीय रेल की भी बारी आ गई है जहां लड़कियां डांस का वीडियो बनाने लग गई हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इंस्टाग्राम पर आजकल एक वीडियो काफी धूम मचाए हुए है। वीडियो में लड़कियों का एक ग्रुप आपको नजर आएगा। यह लड़कियां अक्षय कुमार की फिल्म 'तीस मार खां' के फेमस गाने 'शीला की जवानी' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान ट्रेन में कोई और नजर नहीं आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहा है।

यहां देखिए वायरल वीडियो

लोगों का ऐसा रहा रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bomb_fire_india नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ 'ट्रेंडिंग' लिखा गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों का गूस्सा फूट गया और अलग-अलग तरीके से लड़कियों को ट्रॉल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- ये लड़कियां एक दिन मेरे हाथों से पिट जाएंगी। दूसरे यूजर ने लिखा- इनके माता-पिता को इन्हें कंट्रोल करना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा- ट्रेन में छपरियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें-

एक शख्स जिसने असली जिंदगी में खेला है 'Subway Surfers', Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

Viral: भोजपुरी गाना बजते ही चाचा हुए बेकाबू, अपने डांस से फ्लोर पर लगा डाली आग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।