1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सॉफ्टवेयर जॉब से ज्यादा कमाई लहंगा बेचने में है! सोशल मीडिया पर बंदा दे रहा सलाह

सॉफ्टवेयर जॉब से ज्यादा कमाई लहंगा बेचने में है! सोशल मीडिया पर बंदा दे रहा सलाह

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 04, 2023 07:43 pm IST,  Updated : Dec 04, 2023 09:32 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बंदा लोगों को अधिक पैसा कमाने के लिए एक अनोखा सलाह दे रहा है। शख्स लोगों को बोल रहा है कि वे सॉफ्टवेयर जॉब छोड़कर लोगों को लहंगा बेचने की सलाह दे रहा है।

Viral- India TV Hindi
बंदा लोगों को नौकरी छोड़ने की दे रहा है सलाह Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई भी दिन नहीं जाता है जब कुछ वायरल ना हो रहा हो। कभी मेट्रो में लोग झगड़ते हुए नजर आते हैं तो कभी लोगों के डांस का वीडियो वायरल हो जाता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर कोई वीडियो या ऑडियो वायरल नहीं हो रहा है बल्कि एक मुफ्त की सलाह वायरल हो रही है। ऐसी सलाह जिसे कुछ लोग पसंद कर रहे हैं और कुछ लोग उसे मानने से साफ-साफ मना कर रहे हैं। पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्यों वायरल हुआ पोस्ट

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहे पोस्ट में एक बंदा लोगों को ज्यादा पैसा कमाने के लिए सलाह दे रहा है। पोस्ट में उसने लिखा है, 'चांदनी चौक में सिर्फ 2 घंटे रहें। आपके लिए एक सलाह है और वो यह है कि आप अपने सॉफ्टवेयर जॉब छोड़ दो और सिर्फ लहंगा बेचना शुरू कर दो। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैंने 1-1 लाख रुपये के लहंगा काउंटर पर इधर से उधर उड़ते हुए देखे हैं।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

यहां देखे वायरल पोस्ट

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

इस पोस्ट को एक्स पर अमित जगलान नाम के शख्स ने अपने अकाउंट @iamjaglan से शेयर किया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई मेरी बात मान, लहंगा बेचने से ज्यादा आसान सॉफ्टवेयर की नौकरी है। दूसरे यूजर ने लिखा- आपने कितने लहंगे बेच दिए भाईसाहब? तीसरे यूजर ने लिखा- भाई तू ऐसी बात कर रहा है जैसे लहंगा बेचना केक खाने जितना आसान है। एक और यूजर ने कहा- भाई इससे सिर्फ सीजन में फायदा होगा जबकि जॉब से रेगुलर इंकम होगी।

ये भी पढ़ें-

MP Election ने इस शख्स को बनाया लखपति, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

विधानसभा चुनाव के नतीजों पर युवक ने बनाया मजेदार गाना, गाने ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।