1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: मुंह पर मुक्के ही मुक्के चले, Delhi Metro में सीट को लेकर भिड़े दो यात्री

Video: मुंह पर मुक्के ही मुक्के चले, Delhi Metro में सीट को लेकर भिड़े दो यात्री

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 04, 2023 09:31 pm IST,  Updated : Dec 04, 2023 09:31 pm IST

दिल्ली मेट्रो में आए दिन झगड़े और डांस होना आम बात हो गई है। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लोग आपस में सीट को लेकर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Delhi Metro- India TV Hindi
सीट को लेकर लड़ते हुए दो यात्री। Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली मेट्रो में आए दिन मारपीट के वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दो यात्री सीट को लेकर आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर झगड़ा हुआ है। इस दौरान मेट्रो में काफी भीड़ भी देखी जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग आपस में लड़ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के मुंह पर मुक्के ही मुक्के मार रहे हैं। वहीं, कोच में सफर कर रहे दूसरे यात्री उन दोनों लोगों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दोनों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं और लगातार एक दूसरे को मारते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 20 हजार लोगों ने देखा और 500 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि दो पुरूषों के बीच सीट को लेकर झगड़ा हो रहा है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा  है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दिल्ली मेट्रो में ये रोज का नाटक है। जबकि कई लोगों ने लिखा कि सबको ट्रेन के अंदर ही कुशती लड़नी है। 

ये भी पढ़ें:

हार के बाद झाड़ू लगाते हुए नजर आईं 'आप' की चाहत पांडेय, Video हो रहा वायरल

MP Election ने इस शख्स को बनाया लखपति, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।