1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्पेस से कैसा दिखता है 'Earth Pole' का नजारा, एलन मस्क ने शेयर किया Video

स्पेस से कैसा दिखता है 'Earth Pole' का नजारा, एलन मस्क ने शेयर किया Video

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 02, 2025 03:16 pm IST,  Updated : Apr 02, 2025 03:45 pm IST

एलन मस्क ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें लोगों को लुभा देने वाले नजारे देखने को मिलेंगे। वीडियो में पहली बार स्पेस से अर्थ पोल का व्यू देखने को मिला।

वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एक फेम 2 नाम का एक मिशन 31 मार्च 2025 को लॉन्च किया। इस मिशन के जरिए स्पेसक्राफ्ट पहली बार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ऑर्बिट के ऊपर से गुजरेगा। अब सोचिए कि जब कोई यात्री स्पेसक्राफ्ट से ऑर्बिट के ऊपर से गुजरेगा तो उसे कैसा नजारा देखने को मिलेगा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर स्पेस एक्स ने पोस्ट किया है और उसी वीडियो को एलन मस्क ने भी अपने अकाउंट से शेयर किया। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपकी आंखें खुली की खुली ही रह जाएंगी।

वीडियो आपको कर देगी हैरान

उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहला मानव ग्राउंडब्रेकिंग स्पेसफ्लाइट के जरिए जो वीडियो सामने आया है, उसे देखने के बाद कुछ देर के लिए आपकी आंखें खुली की खुली ही रह जाएंगी। वीडियो में बहुत ही सुंदर नजारा देखने को मिल रहा है। वहां से नजर आ रहा है कि हमारी पृथ्वी कितनी सुंदर नजर आ रही है। एक बार आप भी उस वीडियो को देखिए।

यहां देखें वह वीडियो

आखिर क्या है वह मिशन?

आपको बता दें कि 31 मार्च 2025 को स्पेस एक्स का प्राइवेट 'फ्रैम 2' मिशन लॉन्च किया गया। इस मिशन के जरिए 4 अंतरिक्षयान नौसिखियों को पोलर ऑर्बिट में भेजा गया। फ्रैम 2 मिशन लॉन्च होने के 10 मिनट के अंतर ही निचली पृथ्वी कक्षा में पहुंच गया। फाल्कन 9 लॉन्च व्हीकल से अलग होने के बाद रेसिलिएंस ने अपने आगे की यात्रा जारी किया।

फ्रैम2 मिशन के 2 से 4 दिनों तक चलने की उम्मीद है। इस दौरान चालक दल 22 से अधिक प्रयोग करेगा और पृथ्वी की निचली कक्षा से ध्रुवीय क्षेत्रों का निरीक्षण करेगा। अपना मिशन पूरा करने के बाद, रेसिलिएंस अंतरिक्षयान डीऑर्बिट बर्न करेगा, जो स्पेसएक्स के चालक दल के मिशनों के लिए पहली बार होगा इसके बाद प्रशांत महासागर में उतरेगा। मिशन का उड़ान कार्यक्रम 86 घंटों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें 4 अप्रैल को पृथ्वी पर वापसी निर्धारित है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा नजारा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, Video देख हैरान होना तो तय है

क्लास में फोन छिपाने की ट्रिक हुई वायरल, Video देख लोग बोले- '10 साल पहले कर चुका हूं ये'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।