1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फोटो में कैसे छुपाएं अपना गंजापन, कपल ने Video शेयर कर दिया कमाल का IDEA

फोटो में कैसे छुपाएं अपना गंजापन, कपल ने Video शेयर कर दिया कमाल का IDEA

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 11, 2024 06:01 pm IST,  Updated : May 11, 2024 06:01 pm IST

एक कपल फोटोशूट करवा रहा था। फोटोशूट की जो सबसे खास बात थी वह इस वीडियो में आपको देखने को मिलेगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फोटो क्लिक करवाते कपल- India TV Hindi
फोटो क्लिक करवाते कपल Image Source : SOCIAL MEDIA

गंजा हो जाने के बाद लोगों का आत्मविश्वास इतना कम हो जाता है कि वे किसी भी सार्वजनिक जगह पर जाने से बचते हैं। कई लोग तो अपने गंजेपन को छुपाने की कोशिश करते हैं। खातौर पर लोग गंजेपन को छुपाने के लिए विग का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक अंकल ने अपने गंजेपन को छुपाने के लिए जो कुछ किया है उसे देख आप भी कहेंगे कि अंकल का दिमाग तो बहुत ही कमाल का है। दरअसल, अंकल अपनी पत्नी के साथ तस्वीर खिंचवाते वक्त यह तरकीब अपनाते हैं। अंकल का इस आइडिया का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

अंकल ने अपने गंजेपन को ऐसे छुपाया

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकल अपनी वाइफ के साथ कपल फोटोशूट करवा रहे हैं। इस दौरान अंकल ने अपने गंजे सिर को छुपाने के लिए आंटी के बालों का सहारा लिया है। आप देख सकते हैं कि अंकल के सिर पर आंटी ने अपने बाल ऐसे रखे हुए हैं जिससे लग रहा है कि अंकल के सिर पर अच्छे-खासे बाल हैं। फोटो क्लिक होने के बाद ही आंटी अपने लहलहाते बालों को अंकल के सिर से हटाती हैं। जिसके बाद पता चलता है कि अंकल तो गंजे हैं। ऐसे फोटो खिंचवाते वक्त उन्हें देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि उनके बाल नहीं हैं। 

वीडियो देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 7 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो के कैप्शन में लिखा है- फोटो खिंचवाने का नया तरीका। जबकि तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। कपल के इस Idea को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैम आपकी जरा सी छाया से आपके पति का पूरा लुक बदल गया। दूसरे ने अंकल के मजे लेते हुए लिखा- उजड़े चमन जुल्फों की छाँव में। वहीं, तमाम लोगों ने इस तरकीब को कमाल का IDEA बताया।        

ये भी पढ़ें:

फ्लाइट में सीट पर बैठे-बैठे आने लगी नींद तो महिला ने सोने के लिए लगाया गजब का दिमाग, Video देख छूट जाएगी हंसी

"भाड़ में जाए तेरी फैमिली...", मीटिंग में Boss ने जूनियर्स के परिवार को लेकर की टिप्पणी, खुद बैंक को देनी पड़ी सफाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।