ब्राजिल की रहने वाली 27 साल की महिला ने कहा कि उसके दो पतियों के होने की वजह से उसे डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद मिली है। दो के साथ तो वह पहले से ही रह रही थी लेकिन अब तीसरे शख्स को भी अपनी जिंदगी में लाने की योजना बना रही है। महिला का नाम लैरी इंग्रिड है और वह सोशल मीडिया स्टार है। लैरी इंग्रिड को लोग लैरिसा के नाम से भी जानते हैं। लैरिसा टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और यहां वह अपनी लव लाइफ और पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें डालते रहती हैं। इंस्टाग्राम पर लैरिसा के 3 लाख 60 हजार फॉलोअर्स हैं। लैरिसा का कहना है कि वह अपने दोनों पतियों के साथ काफी खुश है। बता दें कि लैरिसा के पहले पति इटालो सिलवा 25 साल के हैं और दूसरे पति जोआओ विक्टर जो कि 18 साल के हैं। लैरिसा को सिलवा से एक बेटी है वहीं, जोआओ से एक बेटा है।
Related Stories
बचपन के दोस्त को बनाया दूसरा लाइफ पार्टनर
द न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, लैरिसा ने बताया कि 8 साल पहले वह इटालो सिलवा से मिली थीं। सिलवा ने ही उन्हें सलाह दी थी कि वह अपनी लव लाइफ में किसी दूसरे को ले आएं। फिर क्या था यहीं से उनकी पॉलीएंड्री रिलेशनशिप (एक महिला का दो या दो से अधिक पति होना) की शुरुआत हुई। पहले पति की सलाह के बाद लैरिसा ने अपने बचपन के दोस्त विक्टर को चुना। लैरिसा ने कहा कि विक्टर को वह बचपन से जानती हैं और विक्टर उसकी मां के घर के पास ही रहते था। विक्टर से लैरिसा ने जब इस बारे में पूछा तो शुरुआत में विक्टर को थोड़ी हिचकिचाहट महसूस हुई। लेकिन जब तीनों के साथ रहने के लिए एग्रीमेंट हुआ तो वह इस रिश्ते में खुशी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार हो गए।


"दो पतियों के साथ रहने से मानसिक स्थिति में सुधार हुआ"

लैरिसा ने आगे बताया कि दो पतियों के होने की वजह से उनके मेंटल हेल्थ में काफी सुधार हुआ है। दोनों पति मिलकर घर का काम करते हैं। कोई बर्तन धोता है तो कोई झाड़ू-पोछा करता है। उन्होंने कहा कि डिप्रेशन में जाने के लिए उनके पास अब वक्त नहीं है। उनके दोनों पति उन्हें इतना प्यार करते हैं कि उनको उनके प्यार से फुरसत ही नहीं मिलती। दूसरे पति विक्टर ने बताया कि शुरुआत में इस रिश्ते के लिए उन्हें उनके घरवालों को मनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन बाद में वह मान गए। वहीं सिलवा ने कहा कि वह और विक्टर इस रिश्ते में काफी सहज महसूस करते हैं। उन्हें उस वक्त तकलीफ होती है जब कोई तीसरा व्यक्ति लैरिसा के नजदिक आने की कोशिश करता है। उस वक्त तीनों लोग इस मसले पर बातचीत कर इसे सुलझा लेते हैं। लैरिसा का कहना है कि वह इस रिश्तें में कभी भी किसी दूसरी महिला को नहीं आने देंगी लेकिन उन्होंने तीसरे व्यक्ति को इस रिश्ते में शामिल होने का ऑप्शन रखा है।
ये भी पढ़ें:
Optical illusion: अगर दिमाग है तो बताइए इनमें से कौन सा लड़का लंबा है? 99% चांस है कि आप फेल होंगे