1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical illusion: अगर दिमाग है तो बताइए इनमें से कौन सा लड़का लंबा है? 99% चांस है कि आप फेल होंगे

Optical illusion: अगर दिमाग है तो बताइए इनमें से कौन सा लड़का लंबा है? 99% चांस है कि आप फेल होंगे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 05, 2023 01:54 pm IST,  Updated : Apr 05, 2023 01:54 pm IST

इस तस्वीर को देखकर बताइए कि कौन सा लड़का लंबा है? सही बता दिए तो समझिए आप तेज दिमाग वाले इंसान हैं।

इनमें से कौन लंबा है?- India TV Hindi
इनमें से कौन लंबा है? Image Source : BRIGHT SIDE

Optical Illusion दिमाग और नजर दोनों को तेज करता है। इसे हल करने से इंसान का IQ लेवल भी बढ़ जाता है और वह तार्किक सोचने लगता है। पहले तो लोग घंटों इसमें खपाते थे। अखबारों में या मैग्जीन में इसके लिए तो अलग से सेक्शन हुआ करते थे। जहां लोग इन पहेलियों को बहुत ही मन लगाकर हल करते थे। अब इन सबकी जगह इंटरनेट, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया ने ले ली है। ये पहेलियां अभी भी आती हैं लेकिन अब ये डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई हैं। ऐसी ही एक पहेली आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि इसमें आपको करना क्या है?

कौन सा लड़का लंबा है

ऊपर दिए गए तस्वीर को आप गौर से देखिए। इसमें एक कमरे में दो लड़के दीवार से सटकर कोने में खड़े हैं। अब आपको इन्हें देखकर ये बताना है कि इनमें से लंबा कौन है? हालांकि देखने में तो यह बिल्कुल आसान है कोई भी देखकर तुरंत बता देगा कि कौन लंबा है और कौन छोटा है। लेकिन आपको बता दें कि इस सवाल का जवाब अभी तक 99.99% लोगों ने गलत बताया है। अगर आपको ऐसा लगता है कि आप ही हैं वह होशियार इंसान जो इसका सही उत्तर दे पाएगा तो आप भी एक बार कोशिश कर लीजिए लेकिन हमें यकीन है कि आप शायद ही सफल हो पाएंगे।

इनमें से कौन लंबा है?
Image Source : BRIGHT SIDEइनमें से कौन लंबा है?

आप भी कोशिश करिए

उम्मीद है कि आपने उत्तर ढूंढने की कोशिश की होगी। अब देखते हैं किसका जवाब सही है। तो उत्तर जानने के लिए अब नीचे दिए गए तस्वीर को देखिए।

ये रहा सही जवाब

इनमें से कौन लंबा है?
Image Source : BRIGHT SIDEइनमें से कौन लंबा है?

जिन लोगों का उत्तर ये है कि बाएं तरफ खड़ा लड़का जिसने व्हाइट टी-शर्ट और जीन्स पहना है वह लंबा है तो आपका यह उत्तर गलत है। सही उत्तर ये है कि दाहिने तरफ कोने में खड़ा लड़का जिसने हरा टी-शर्ट और जीन्स पहन रखा है वह लंबा है। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि ये कैसे हो सकता है। तो हम आपको बताते हैं कि ये कैसे हो सकता है। तस्वीर में कमरे को ध्यान से देखिए। कमरे की छत, दीवार और फ्लोर एक तरफ झुके हुए हैं यानी तीरछे हैं। जिससे ग्रीन कलर का टी शर्ट पहना लड़का छोटा दिख रहा है जबकि वास्तविकता में यही लड़का लंबा है। 

ये भी पढ़ें:

आखिर इस फोटो में कौन दिखाई दे रहे हैं? अपना जवाब 10 सेकंड में बताएं

तस्वीर में छुपा है एक जानवर, खोजने में फेल हो गए बड़े-बड़े सूरमा, आप ट्राई कीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।