1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने बनाई आइसक्रीम बिरयानी, Video देख भड़के लोगों ने की फतवा जारी करने की मांग

महिला ने बनाई आइसक्रीम बिरयानी, Video देख भड़के लोगों ने की फतवा जारी करने की मांग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 31, 2024 12:04 am IST,  Updated : Dec 31, 2024 08:03 am IST

सोशल मीडिया पर एक महिला का आइसक्रीम बिरियानी वाला वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद फूड लवर्स का खून ही जल गया।

आइसक्रीम बिरयानी बनाने के बाद महिलाओं की खुशी- India TV Hindi
आइसक्रीम बिरयानी बनाने के बाद महिलाओं की खुशी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्यूजन फ़ूड ट्रेंड्स खूब चलन में है। जहां लोग अच्छे खासे डिश को अपनी क्रिएटिविटी और एक्सपेरिमेंट से उसे बेकार कर देते हैं। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला बिरयानी में आइसक्रीम मिलाकर उसे आइसक्रीम बिरयानी बना रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग महिला के इस एक्पेरिमेंट पर भड़क गए। लोग कमेंट में फ्यूजन फूड एक्सपेरिंमेंट को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस फूड फ्यूजन वाले वीडियो को हीना कौसर राड ने शेयर किया है। जो मुंबई की एक कंटेंट क्रिएटर हैं और एक बेकिंग एकेडमी भी चलाती हैं। उन्होंने अपनी एकेडमी में बेकिंग कोर्स के वर्कशॉप के समापन पर जश्न मनाने के लिए इस फ्यूजन डिश को पेश किया था।

ऐसे बनाई गई बिरयानी

वायरल हो रहे वीडियो में हिना बिरयानी के दो बड़े बर्तनों के पास खड़ी हैं, जिस पर स्ट्रॉबेरी आइस्क्रीम की तरह कुछ डाला गया है। एक चमचे का उपयोग करते हुए वह बिरयानी-आइस्क्रीम के मिश्रण का एक हिस्सा कैमरे की ओर फ्लॉन्‍ट करती हैं। इस हैरान कर देने वाले बिरयानी को करीब से देखने का मौका मिलता है।

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो देखकर हैरत में पड़े यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कहा कि, 'यह अपवित्रता है! बिरयानी पवित्र है - इसे इस तरह बर्बाद क्यों किया जा रहा है?' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'कोई बिरयानी के साथ ऐसा क्यों करेगा? यह फ्यूजन नहीं है; यह अराजकता है।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'पहले मैगी आइसक्रीम, अब यह? कुछ चीजों को अकेला छोड़ देना ही बेहतर है।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'क्या हमारे पास वास्तव में सामग्री के लिए विचार समाप्त हो रहे हैं?' एक अन्‍य यूजर ने कहा कि, 'यही कारण है कि एलियंस हमारे पास नहीं आते।'

ये भी पढ़ें:

'आग लगे ऐसी EV को', इलेक्ट्रिक कार ने जब रास्ते में दिया धोखा, तब बैलों ने संभाली जिम्मेदारी, Video देख भड़के लोग

Video: काम तो होता रहेगा लेकिन रोमांस नहीं रुकना चाहिए, ऑनलाइन मीटिंग के दौरान पति के साथ पत्नी ने कर डाली ऐसी हरकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।