1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी ने कैमरा देख लिया होता तो नहीं करती यह काम, अब Video जमकर हो रहा है वायरल

आंटी ने कैमरा देख लिया होता तो नहीं करती यह काम, अब Video जमकर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 16, 2024 07:57 pm IST,  Updated : Dec 16, 2024 07:57 pm IST

एक महिला का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आपको हैरानी भी होगी और महिला की हरकत पर हंसी भी आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि महिला ने ऐसा क्या किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको चुनिंदा लोग ही ऐसे मिलेंगे जिनके पास स्मार्ट फोन तो है मगर वो खुद को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर रखते हैं। बच्चा हो या कोई बुजुर्ग हो, आपको हर किसी का अकाउंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देखने को मिल ही जाएगा। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कुछ ऐसा करती हुई नजर आ रही है जो आपने कभी नहीं सोचा होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला स्कूटी चलाते हुए आती है और एक घर के सामने रुक जाती है। दूसरे तरफ के कैमरे में रिकॉर्ड हुए वीडियो में फिर नजर आता है कि महिला जहां रुकती है, वहां पर कुछ गमले रखे हुए हैं। महिला स्कूटी से उतरती है और उसमें से एक गमले को पौधे समेत उठाकर स्कूटी पर रख लेती है। इसके बाद वो स्कूटी चलाकर वहां से चली जाती है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर वीडियो वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'स्कूटर सवार महिला दिन दहाड़े फूलों के गमले चुराते पकड़ी गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़की हूं कुछ भी कर सकती हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- वो नारी है कुछ भी कर सकती है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब अपने बॉलकनी में लगाएगी आंटी। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे डकैती बोलते हैं।

ये भी पढ़ें-

बाइक पर तेज रफ्तार में जाता हुआ शख्स कार से टकराया, Video देख लोग बोले- 'ऊपर वाले ने बचा लिया'

पुष्पा फिल्म देखने का नतीजा! डायलॉग मारते बच्चे का Video हो रहा है खूब वायरल, लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।