1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी का टैलेंट नहीं देखा तो फिर क्या देखा, Video देखकर लोगों ने किए कुछ ऐसे कमेंट

दीदी का टैलेंट नहीं देखा तो फिर क्या देखा, Video देखकर लोगों ने किए कुछ ऐसे कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 10, 2024 06:20 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 06:44 pm IST

कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपना सिर पकड़कर बैठ जाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
इस तरह ऑमलेट बनाते किसी को देखा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से खुद को दूर रखते होंगे या फिर उन्हें सोशल मीडिया का यूज नहीं आता होगा। वरना अधिकतर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते ही हैं। आप भी शायद उन्हीं लोगों में से एक होंगे जो सोशल मीडिया पर कुछ देर के लिए ही सही मगर एक्टिव रहते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी ऐसा वीडियो वायरल होता है जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। अभी ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि किचन में खड़ी होकर एक लड़की खाने के लिए कुछ बना रही है। पहले तो वह डरते-डरते गैस जलाती है। इसके बाद फ्राईपैन रखती है और फिर दिखाती है अपना गजब का टैलेंट। वो उस पर एक-एक करके थ्रेड रखने लगती है। अलग-अलग दिशा में थ्रेड रखने के बाद उसपर ऑमलेट के लिए अंडा डालती है। और पलटने के लिए वो थ्रेड का इस्तेमाल करती है। ऑमलेट बनने के बाद वो थ्रेड को निकाल देती है। लड़की का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @justchil0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कितने टैलेंटेड लोग हैं यहां?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत टैलेंट है दोस्त इनमें। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कितनी टैलेंटेड है। चौथे यूजर ने लिखा- दीदी तुम बहुत आगे जाओगी।

ये भी पढ़ें-

Video: गली में मुड़ते ही नजर आया रोंगटे खड़े देने वाला जानवर, फिर जो हुआ आप खुद देख लीजिए

बाइक का ऐसा यूज देखकर तो उसे बनाने वाले भी हिल जाएंगे, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।