1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दादी का स्वैग नहीं देखा तो फिर आपने क्या देखा, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

दादी का स्वैग नहीं देखा तो फिर आपने क्या देखा, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 28, 2024 06:39 pm IST,  Updated : Nov 28, 2024 06:39 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दादी बड़े ही स्टाइल में अपनी बीड़ी को सुलगाती हुई नजर आ रही हैं। उनके स्टाइल के कारण ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए और किस वीडियो में क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग पोस्ट करते हैं और उनमें से ही कुछ वायरल भी होते हैं। आप इंस्टाग्राम की बात कर लीजिए या फिर फेसबुक या ट्विटर की, हर जगह आपको अलग-अलग वीडियो वायरल होते हुए मिल ही जाएंगे। कई बार तो एक ही वीडियो हर प्लेटफॉर्म पर वायरल होता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दादी का गजब का स्वैग देखने को मिला। उसी कारण से वीडियो वायरल भी हो रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दादी एक स्टूल जैसे किसी चीज पर बैठी हुई हैं और फोन पर बात कर रही हैं। वो फोन पर बात करते हुए ही बीड़ी को अपने मुंह में दबाती हैं और माचिस की डिब्बी से एक तिल्ली निकालती हैं। इसके बाद माचिस की डिब्बी को सीधे करके अपनी जूती से दबाती हैं और माचिस जलाकर अपनी बीड़ी को सुलगा लेती हैं। इसके बाद माचिस रख देती हैं और एक पैर को दूसरे पैर पर चढ़ाकर आराम से फोन पर बात करते हुए बीड़ी पीती नजर आती हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AndColorPockeT नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 95 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दादी ऐसे छोटे-मोट माफिया को फूंक देती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है दादी का बैकग्राउंड बहुत तगड़ा है। तीसरे यूजर ने लिखा- लेडी डॉन हैं। चौथे यूजर ने लिखा- ताई के टशन ने मेरी एक्स सासु मां की याद दिला दी।

ये भी पढ़ें-

इस चोर ने तो स्कूटी के मालिक के ही होश उड़ा दिए, Video देख आपका भी हैरान होना तय है

भाई ने खाना खाने का यह नया तरीका ईजाद किया है, Video देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।