सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, किसे पता। हर दिन लोग अनगिनत चीजों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट होने वाली चीजों में मजेदार फोटो, स्टंट के वीडियो, जुगाड़, डांस समेत कई और भी बहुत कुछ होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी इन सभी चीजों को देखा ही होगा और फिर तो आप यह भी जानते होंगे कि उन सभी में से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल हुई मजेदार फोटो
अभी जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वो श्रीवास्तव क्लिनिक का है। उस पर्ची पर लिखा हुआ है। लेकिन उसके नीचे जिस डॉक्टर का नाम और डिग्री लिखी हुई है, वो कारण है फोटो के वायरल होने की। पर्ची पर डॉक्टर का नाम वरुण श्रीवास्तव लिखा हुआ है। उसके नीचे डिग्री में M.A. और उसके नीचे ब्रैकेट में पॉलिटिकल साइंस लिखा हुआ है। इसी चीज को मार्क करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। ऐसा मालूम होता है कि इसे मजाकिया तौर पर बनाया गया है जो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर mrgroupagency नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। फोटो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पैरासिटामोल हिंदी में। दूसरे यूजर ने लिखा- अब मैं नहीं डॉक्टर बन सकता हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- MA वाला कब से डॉक्टर बन गया। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
ये भी पढ़ें-
भाई के स्टॉल पर गलत कस्टमर आ गया, वायरल Video देख आप भी कहेंगे यही बात
ऐसा क्या हुआ जो पुलिस वाला पत्थर से कार का फोड़ने लगा शीशा, यहां जानें पूरा मामला