1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: भारत की जीत में ही है पाकिस्तान की असली खुशी! पब्लिक बोली- इंडियन टीम को है हमारा फुल सपोर्ट

VIDEO: भारत की जीत में ही है पाकिस्तान की असली खुशी! पब्लिक बोली- इंडियन टीम को है हमारा फुल सपोर्ट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 24, 2025 09:39 am IST,  Updated : Feb 24, 2025 09:39 am IST

चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर आसानी से जीत हासिल कर ली। इस जीत पर पूरा भारत खुशी से झूम पड़ा। इतना ही नहीं भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी टीम इंडिया की जीत की खुशी मनाई गई।

भारत की जीत पर पाकिस्तानी भी हुए खुश- India TV Hindi
भारत की जीत पर पाकिस्तानी भी हुए खुश Image Source : SOCIAL MEDIA

रविवार को हुए भारत और पाकिस्तान के मैच में इंडियन टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंद डाला। इसी के साथ पाकिस्तान इस पूरे टूर्नामेंट से भी बाहर हो गया। पाकिस्तान की हार से जहां कई पाकिस्तानी निराश और परेशान नजर आए तो वहीं, कई लोगों ने भारत की जीत पर खुशी जताई और कहा कि भारत को हम फुल सपोर्ट करेंगे। भारत ही ये ट्रॉफी जीतेगा। 

भारत की जीत की खुशी पाकिस्तानियों को भी

भारत के मिले जीत पर एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने जो कहा वह आप खुद ही सुन लीजिए। दरअसल , मैच के बाद जब इस फैन से भारत की जीत को लेकर सवाल पूछा गया तो इस बंदे ने कहा कि, "पाकिस्तानी टीम के पास कोई एफर्ट्स, फिटनेस या स्किल नहीं है, इसलिए हमने आज भारत का समर्थन किया। हम जानते हैं कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट टीम की क्षमता, कौशल और फॉर्म को हरा नहीं सकते। विराट कोहली पिछले एक साल से फॉर्म से बाहर थे, लेकिन हमें पता था कि पाकिस्तान का सामना करने और शतक लगाने के बाद वह अपनी फॉर्म में लौट आएंगे।" 

विराट कोहली के शतक पर पाकिस्तान में मना जश्न

जीत के बाद भारत में जश्न तो मनाया ही जा रहा था लेकिन इस जीत का जश्न पाकिस्तान में भी लोगों ने खूब मनाया। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के ऐसे तमाम वीडियो सामने आएं जिसमें हां के लोग भारत की जीत पर जश्न मनाते नजर आएं। इधर, विराट कोहली का शतक पूरा होते ही इस्लामाबाद के लोग जश्न मनाने जुट गए। लोग कोहली की सेंचुरी पर नाचते-गाते और खुशी से उछलते हुए दिखाई दिए। बता दें कि विराट कोहली का यह वनडे क्रिकेट में 51वां शतक है। इस शतक से उन्होंने सचिन तेंदुलकर और रिकी पोटिंग को भी पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:

'शतक से पहिले कोहली भइया ना रुकिहें', कल का मैच भोजपुरी में नहीं देखा तो फिर कुछ नहीं देखा

टूर्नामेंट से होस्ट को ही बाहर कर दिया, शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर उड़ी पाकिस्तानी टीम की खिल्ली

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।