1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'क्या सचमुच चीन सस्ता है?' शंघाई में करीब ₹10 लाख महीना खर्च कर रही भारतीय महिला ने बताई हकीकत; Video

'क्या सचमुच चीन सस्ता है?' शंघाई में करीब ₹10 लाख महीना खर्च कर रही भारतीय महिला ने बताई हकीकत; Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Aug 19, 2026 10:12 am IST,  Updated : Aug 19, 2026 10:12 am IST

सोशल मीडिया पर एक भारतीय महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने बताया कि वो शंघाई में ₹10 लाख महीना खर्च कर रही हैं।

China Cost of Living Video, Indian Woman in China, China Lifestyle Video, Aaj Ka Viral Video - India TV Hindi
भारतीय महिला का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@INDIANMOM_IN_SHANGHAI

चीन को अक्सर सस्ता देश माना जाता है, लेकिन एक भारतीय महिला ने इस धारणा को चुनौती देते हुए अपने परिवार के मासिक खर्च का विस्तृत ब्यौरा शेयर किया है। अदिति शर्मा नाम की इस महिला ने बताया कि शंघाई में चार सदस्यों वाले उनके परिवार का हर महीने का खर्च लगभग 9.81 लाख रुपये बैठता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों में चर्चा का विषय बन गया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @indianmom_in_shanghai नामक हैंडल से शेयर किया गया है। उन्होंने वीडियो में कहा, 'चीन सस्ता है? यहां शंघाई में हमारा असल खर्च देखिए। परिवार चार का, कोई अलाउंस नहीं।' उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका व्यक्तिगत खर्च है, जो उनके लाइफस्टाइल और विकल्पों पर आधारित है। इसे चीन में सामान्य जीवन-यापन की लागत का गाइड नहीं माना जाना चाहिए। वे किसी कंपनी से एक्सपैट अलाउंस नहीं लेते, सिर्फ मेडिकल इंश्योरेंस मिलता है जो स्वास्थ्य खर्च पूरे कवर करता है।  

एजुकेशन सबसे ज्यादा महंगी 

अदिति ने बताया कि, 'सबसे बड़ा खर्च किराए और बच्चों की शिक्षा पर होता है। शंघाई के डाउनटाउन इलाके में घर का किराया 25,000 युआन यानी करीब 3.5 लाख रुपये प्रति माह है। दोनों बच्चों की इंटरनेशनल स्कूल फीस भी इतनी ही यानी 3.5 लाख रुपये मासिक है। इन दो मदों में ही हर महीने करीब 7 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं।' 

महीने का बजट करीब 10 लाख 

वे बताती हैं कि, बाकी खर्च भी कम नहीं हैं। किराने पर करीब 5,000 युआन (लगभग 70,750 रुपये) लगते हैं। घरेलू मदद (हाउस हेल्प) पर एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च होता है। यूटिलिटीज (बिजली-पानी आदि) पर करीब 1,500 युआन (21,230 रुपये), पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर 700 युआन (लगभग 10,000 रुपये), बच्चों के एंटरटेनमेंट और एक्स्ट्राकरिकुलर गतिविधियों पर 1,500 युआन (21,230 रुपये) तथा बाहर खाने और शॉपिंग पर 4,000 युआन (लगभग 56,650 रुपये) खर्च होते हैं। कुल मिलाकर मासिक बजट 9.81 लाख रुपये के आसपास पहुंच जाता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को लेकर इंस्टाग्राम पर लोगों ने हैरानी भरी प्रतिक्रियाएं दीं। कमेंट सेक्शन में एक व्यक्ति ने लिखा, 'यह मेरा एक साल का खर्च और ट्यूशन फीस है।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'शंघाई महंगा है... किराया बेतुका है और अंतरराष्ट्रीय स्कूलों की फीस बहुत ज्यादा है।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'चीन तुलनात्मक रूप से सस्ता है, लेकिन शंघाई, शेन्ज़ेन या बीजिंग जैसे शहरों जैसा नहीं है।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'भारत में लोग अपने ही दायरे में सिमटे रहते हैं और इंटरनेट पर फैले दुष्प्रचार में डूबे रहते हैं। बीजिंग आने से पहले मुझे भी यही लगता था कि चीन सस्ता है। यहां आने के बाद मुझे पता चला कि यहाँ हर चीज़ दोगुनी महंगी है। अब मैं ज्यादातर सामान भारत से इंडिया पोस्ट के जरिए मंगवाता हूं, फिर भी यह मेरे लिए सस्ता ही है।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

Video : चीन में रह रहे भारतीय ने कराया 'हाउस टूर', किराया सुनते ही चौंक यूजर्स; बोले- 'इतना सस्ता!'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।