1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वायरल हो रहे कपल का Video देख लोगों के उड़े होश, बोले- अक्सर अच्छी फसल को कीड़े खा जाते हैं

वायरल हो रहे कपल का Video देख लोगों के उड़े होश, बोले- अक्सर अच्छी फसल को कीड़े खा जाते हैं

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 28, 2024 07:13 pm IST,  Updated : Jan 28, 2024 07:13 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कपल ने लोगों को हैरान कर दिया। इन्हें देखने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और इनकी वीडियो पर भद्दे कमेंट्स करने लगें।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये कपल।- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये कपल। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर अक्सर कई कपल्स के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल में ही एक ऐसे कपल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया। दरअसल, ये कपल एक दूसरे के लिए बिल्कुल भी फिट नहीं बैठते। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो पूरी तरह से स्क्रीप्टेड है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियंस ऐसी भी होती है जो ये चीज नहीं समझ पाती है और वे इन्हें एक कपल के तौर पर देखते हैं।

कपल को देख लोग हुए हैरान

लड़की का नाम तमन्ना शर्मा है और वह अपने से उम्र में कई साल छोटे लड़के के साथ इश्क फरमाते हुए वीडियो बनाती है। जो कुछ लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उस लड़के के साथ कई वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं। जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाएगा। कई लोगों का तो यह कहना है कि ये दोनों कपल कैसे बन गए। कुछ लोग इस बात से हैरान हैं कि क्या ये लोग सच में एक दूसरे से प्यार करते हैं। ऐसे में लोग तरह-तरह के इनके वीडियो पर कमेंट करते रहते हैं।

लोगों ने किए ऐसे ऐसे कमेंट

कमेंट सेक्शन में लोगों के कमेंट्स देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। एक यूजर ने लिखा- अच्छी फसल को हमेशा कीड़े खा जाते हैं। दूसरे ने लिखा- काले गुलाबजामुन के हाथ में रसमलाई लग गई है। तीसरे यूजर ने लिखा- आलिया को मिल गया कालिया। चौथे ने लिखा- सोशल मीडिया पर हर तरह के जहर मौजूद हैं, मरने के लिए संपर्क करें। ऐसे ही कई अन्य यूजर्स ने कहा कि घोड़ों को नहीं मिल रहा घास और गधे खा रहे च्यवनप्राश।

ये भी पढ़ें:

एक पिलर के गिरते ही ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया पुल, देखें ये खौफनाक Video

चलती स्कूटी पर रख ली जलती हुई अंगीठी, ठंड से बचने के लिए आंटी ने लगाया गजब का जुगाड़, देखें ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।