1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक पिलर के गिरते ही ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया पुल, देखें ये खौफनाक Video

एक पिलर के गिरते ही ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया पुल, देखें ये खौफनाक Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 28, 2024 06:09 pm IST,  Updated : Jan 28, 2024 06:09 pm IST

सोशल मीडिया पर एक गिरते हुए पुल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पिलर के गिरने की वजह से पूरा पुल भरभराकर गिर जाता है।

गिरता हुआ पुल।- India TV Hindi
गिरता हुआ पुल। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिन्हें देखने के बाद हमें हैरानी होती है। ऐसे वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। फिलहाल ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पुल टूटते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। इंटरनेट पर हर तरफ ये वीडियो छाया हुआ है।

पुल के गिरने का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले एक पिलर गिरता है, उस पिलर के गिरने के बाद पुल में लगे बाकी के सारे पिलर एक-एक कर के गिरने लगते हैं। पिलर के ऊपर बनाया गया पुल भी भरभराकर ढहने लगता है। वीडियो में ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई सामान भरभराकर गिर रहा हो। पुल के गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसा दृश्य शायद ही आपने कभी देखा होगा। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर @Nguyenquyen686 नाम के यूजर ने शेयर किया है।

वीडियो देख लोगों ने लिए इंजीनियर के मजे

ये वीडियो कहां का है अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा "Of this bridge is very good. They calculated the timing so that it was perfect." वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इंजीनियर की विशिष्टता और कम्प्यूटेशनल प्रतिभा बहुत अच्छी है। दूसरे ने लिखा इस पुल को बनाने वाले को 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए। तीसरे ने लिखा- पुल का डिजाइन और समय, वास्तव में प्रभावशाली है। ऐसे कई अन्य लोगों ने मजाकिया अंदाज में इस वीडियो पर कमेंट किया है।

ये भी पढ़ें:

चलती स्कूटी पर रख ली जलती हुई अंगीठी, ठंड से बचने के लिए आंटी ने लगाया गजब का जुगाड़, देखें ये Video

Video: ट्रेन पर खड़े होकर स्टंट दिखा रहा था लड़का, फिर जो हुआ वह देख कांप जाएगी आपकी रूह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।