1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ट्रेन पर खड़े होकर स्टंट दिखा रहा था लड़का, फिर जो हुआ वह देख कांप जाएगी आपकी रूह

Video: ट्रेन पर खड़े होकर स्टंट दिखा रहा था लड़का, फिर जो हुआ वह देख कांप जाएगी आपकी रूह

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 28, 2024 02:25 pm IST,  Updated : Jan 28, 2024 02:29 pm IST

खतरनाक स्टंट करने के दौरान एक लड़का भयंकर हादसे का शिकार हो जाता है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़का ट्रेन पर स्टंट करते हुए दिख रहा है।

ट्रेन पर स्टंट दिखा रहा था लड़का।- India TV Hindi
ट्रेन पर स्टंट दिखा रहा था लड़का। Image Source : SOCIAL MEDIA

कुछ लोग अपने आप को मौत का सौदागर समझते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि वह अमर हैं इसलिए वे हर खतरनाक काम कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही ये लड़का भी समझ रहा था। उसे लगा कि वह यमराज का पसंदीदा बच्चा है इसलिए यमराज उसे लेने के लिए धरती पर कभी नहीं आएंगे। लेकिन यमराज भी लड़के की हिम्मत की मुरीद हो गए और तुरंत ही अपने हिम्मती बच्चे को स्वर्ग ले जाने के लिए नीचे आ गए। 

भयंकर हादसे का शिकार हुआ लड़का

दरअसल, एक लड़का चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर निकल कर स्टंट कर रहा था। इस दौरान वह ट्रेन पर खतरनाक करतब दिखा रहा था। करतब दिखाने के दौरान वह भयंकर हादसे का शिकार हो जाता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़का तेज रफ्तार ट्रेन की खिड़की से बाहर निकले हुए दिख रहा है और वह बारी-बारी से अपने हाथ को छोड़कर स्टंट दिखा रहा है। तेज हवाओं में उसके बाल और कपड़े उड़ते हुए नजर आ रहे हैं।कुछ देर बाद वह लड़का ट्रेन की खिड़की से होते हुए ट्रेन की छत पर चढ़ जाता है और अपने हाथ को ऊपर उठाता है। इसके बाद वह अचानक से हाइटेंशन तार की चपेट आ जाता है। इधर, लड़के का वीडियो बना रहा शख्स यह देखकर डर जाता है और अगले ही पल वीडियो में आग की तेज लपटें दिखाई देती हैं। थोड़ी देर बाद ट्रेन की छत पर लड़के का एक पैर दिखता है।

वीडियो देख लोगों ने किया कुछ ऐसा रिएक्ट

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bdr33333g नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कहा- लोग क्या सोचकर ऐसा करते हैं। दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा- अपनी हरकतों की वजह से ऐसे लोग अपने माता-पिता को सिर्फ दुख देते हैं। तीसरे ने कहा- ऐसे लोग खुद के साथ दूसरों की भी जान खतरे में डाल देते हैं। 

ये भी पढ़ें:

अजीबोगरीब शब्द में 'गरीब' का क्या मतलब है?

Video: ये है दुनिया की सबसे बड़ी कांच की इमारत, देखते ही चौंधिया जाती हैं आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।