1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गुलाब जल के साथ मिलाएं ये 2 चीजें, हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाएं, कई गुना बढ़ जाएगा त्वचा का निखार

गुलाब जल के साथ मिलाएं ये 2 चीजें, हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाएं, कई गुना बढ़ जाएगा त्वचा का निखार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 08, 2026 11:07 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 11:07 pm IST

How to increase skin glow: क्या आप भी अपनी त्वचा के निखार को नेचुरली बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां, तो गुलाब जल के साथ इन दो केमिकल फ्री चीजों को मिक्स करके अप्लाई कर लीजिए।

नेचुरली बढ़ाएं त्वचा का निखार- India TV Hindi
नेचुरली बढ़ाएं त्वचा का निखार Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर गुलाब जल आपकी त्वचा की सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है? अगर नहीं, तो आप भी गुलाब जल को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लीजिए। गुलाब जल से फेस पैक बनाइए और एक हफ्ते में 1-2 बार लगाइए। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आइए रोज वॉटर से फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक- घर पर फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून दूध और चुटकी भर हल्दी निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में गुलाब जल की लगभग 12-16 ड्रॉप्स भी निकाल लीजिए। आपको इन तीनों केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। अब इस नेचुरल स्मूद पेस्ट को आप फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका- इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10 से 15 मिनट तक आपको इस फेस पैक को लगाए रखना है। 15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार से ज्यादा यूज नहीं करना है।

गौर करने वाली बात- जब आप हर हफ्ते इस फेस पैक का इस्तेमाल करने लग जाएंगे, तब आपकी त्वचा का निखार धीरे-धीरे बढ़ने लग जाएगा। नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल