9 January 2026 Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 56 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत कई राशियों के लिए शानदार साबित होगा। तो वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। चलिए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज का दिन सार्थक रहेगा। आज आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ बीतेगा। बच्चों के साथ मॉल में शॉपिंग करने भी जा सकते हैं। आज अचानक किसी करीबी रिश्तेदार का घर पर आने की उम्मीद है। जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा। आज का मेष राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बाहर के खुशनुमा मौसम का आनंद लेना आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते है। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके बच्चें आपको गौरवान्वित करेंगे। आज का वृषभ राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
आज आपका का दिन नयी ऊर्जा से भरपूर रहेगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। अच्छी कमाई होने के योग बन रहे है। संगीत से जुड़े लोगों को आज किसी फिल्म इंडस्ट्री से गाने का ऑफर मिल सकता है। आज का मिथुन राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
आज का दिन सामान्य रहेगा। साथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप आज जितना हो सकें सीनियर्स की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज का कर्क राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ है। गणेश जी की प्रतिमा को ऑफिस में रखने से आज एक बड़ी डील मिल सकती है, साथ ही आप जो भी चाहते है वो काम भी पूरे हो जायेंगे। आज का सिंह राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
आज आपके मन में नए – नए विचार आएंगे। आज आप नया कार्य करने की सोचेंगे। हालांकि उसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। आज आपकी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आज का कन्या राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती है। अपनी मिलनसार व्यवहार से आपको सफलता मिलने के योग हैं। मन में किसी तरह की उत्सुकता भी हो सकती है। आपका रवैया दूसरों के लिए उदार वादी रह सकता है। आज का तुला राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। आज बिजनेस के सिलसिले में आपकी विदेश यात्रा भी हो सकती है। जिससे आप थकान महसूस करेंगे। आज का वृश्चिक राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अनुभवी लोगों के साथ रहकर बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इस राशि की महिलाएं आज आप घर में कीर्तन का आयोजन भी कर सकती हैं। पड़ोसियों के साथ मंदिर जाने की का प्लान बना सकते है। आज का धनु राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
आज आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप जिस काम को करें उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। आज आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आज आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें। आज आप राजकीय कामकाज में उलझे रह सकते हैं। आज का मकर राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
आज के दिन आपका आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को बिजनेस में तरक्की के लिए नये रास्ते खुलेंगे। आज वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाये। आज आपके जीवनसाथी के ननिहाल से बड़ी खुशखबरी आ सकती है। आज आपके रुके हुए काम पूरे होने के असार है। आज का कुंभ राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका कर्म प्रधान बनेगा और आप अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित काम हो सकता है। कुछ समय अपने मनोरंजन के लिए भी निकाल लेंगे। आज का मीन राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद