1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती स्कूटी पर रख ली जलती हुई अंगीठी, ठंड से बचने के लिए आंटी ने लगाया गजब का जुगाड़, देखें ये Video

चलती स्कूटी पर रख ली जलती हुई अंगीठी, ठंड से बचने के लिए आंटी ने लगाया गजब का जुगाड़, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 28, 2024 05:06 pm IST,  Updated : Jan 28, 2024 05:06 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला ठंड से बचने के लिए अपने साथ गजब का जुगाड़ लेकर चल रही है। वह जलती हुई अंगीठी लेकर स्कूटी पर बैठी हुई है।

गाड़ी पर अंगीठी रखकर सफर करती हुई महिला।- India TV Hindi
गाड़ी पर अंगीठी रखकर सफर करती हुई महिला। Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर भारत समेत पूरे देश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कोई घर से निकल नहीं रहा तो कोई कई दिनो तक नहा नहीं रहा है। कुछ लोग खूब सारे गर्म कपड़े पहन रहे हैं। कुल मिलकर सब ठंड से बचने के लिए हर तरह की जुगत लगा रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में ठंड से बचने का जो जुगाड़ देखा गया है वह आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। ठंड से बचने के लिए एक महिला ने ऐसा तगड़ा जुगाड़ लगाया कि देखने वाले देखकर दंग रह गए।

ठंड से बचने के लिए महिला ने लगाया गजब का जुगाड़

दरअसल, महिला ठंड से बचने के लिए अपने साथ अंगीठी लेकर चल रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक शख़्स के साथ कड़कड़ाती ठंड में स्कूटी पर कहीं जा रही है। इसी बीच जब आपकी निगाह महिला के हाथों पर पड़ेगी तो आप देखेंगे कि महिला के हाथ में एक जलती हुई अंगीठी है। अंगीठी से महिला खुद को और स्कूटी चलाने वाले शख्स को गर्म रखने की कोशिश कर रही है। महिला के इस खतरनाक जुगाड़ को देखकर लोग काफ़ी हैरान हैं। 

वीडियो पर लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ashumitra8855 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा- 'प्रयागराज में बहुत ज्यादा ठंड पड़ रहीं कश्मीर वाला जुगाड़ लिहिन चाची।' वीडियो को देखने के बाद कई लोग महिला के इस हरकत को काफी खतरनाक बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अगर आग लगी तो सारी ठंडी दूर हो जायेगी। दूसरे ने लिखा- ये पागलपन है, सब जल जायेगा। तीसरे ने लिखा- अगर गलती से भी महिला के चदर शॉल में आग पकड़ ली तो बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता। 

ये भी पढ़ें:

Video: ट्रेन पर खड़े होकर स्टंट दिखा रहा था लड़का, फिर जो हुआ वह देख कांप जाएगी आपकी रूह

Video: ये है दुनिया की सबसे बड़ी कांच की इमारत, देखते ही चौंधिया जाती हैं आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।