1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ओडिशा के एक कॉलेज में छात्राओं को ब्वॉयफ्रेंड बनाना हुआ जरूरी! जानें किसने जारी किया ये फरमान

ओडिशा के एक कॉलेज में छात्राओं को ब्वॉयफ्रेंड बनाना हुआ जरूरी! जानें किसने जारी किया ये फरमान

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 24, 2023 04:50 pm IST,  Updated : Jan 24, 2023 04:50 pm IST

जगतसिंहपुर थाने के एक अधिकारी ने प्राचार्य की शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI (फाइल फोट)

ओडिशा से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। मामला जगतसिंहपुर जिले के एक कॉलेज का है, जहां एक फर्जी नोटिस को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। नोटिस में कॉलेज की सभी छात्राओं को 14 फरवरी को ‘वैलेंटाइन डे’ से पहले अनिवार्य रूप से एक प्रेमी (ब्वॉयफ्रेंड) बनाने का निर्देश दिया गया है। एसवीएम ऑटोनॉमस कॉलेज के प्राचार्य के जाली हस्ताक्षर वाला ‘नोटिस’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्राचार्य बिजय कुमार पात्रा ने कहा, “हमने फर्जी नोटिस देखा है। कुछ शरारती तत्वों ने इसे प्रसारित कर दिया है। यह हमारे कॉलेज की प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए किया गया है।” 

नोटिस पर प्राचार्य का हस्ताक्षर

प्राचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने के लिए उनके हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल किया गया। पात्रा ने कहा, “मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।” जगतसिंहपुर थाने के एक अधिकारी ने प्राचार्य की शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

प्यार के नाम पर भद्दा मज़ाक

बता दें, हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। कपल इस दिन को खास तरीके से मनाते हैं। इस दिन को प्यार करने वालों के दिन के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जो इसके इतिहास को नहीं समझते और इसके नाम पर भद्दा मज़ाक करते हैं। कुछ ऐसा ही ओडिशा के इस कॉलेज में भी हुआ है। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। आरोपियों को पुलिस जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।