1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. India आने के बाद बदली इस जापानी लड़की की जिंदगी, Video शेयर कर बताया अपना एक्सपीरिंयस

India आने के बाद बदली इस जापानी लड़की की जिंदगी, Video शेयर कर बताया अपना एक्सपीरिंयस

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 17, 2024 02:20 pm IST,  Updated : Jul 17, 2024 03:12 pm IST

भारत घूमने आई एक जापानी महिला ने अपने इंडिया टूर की तस्वीरों और वीडियोज़ को शेयर किया। जिसे देखने के बाद हर भारतीयों का दिल गदगद हो गया।

भारत घूमने आई जापानी महिला- India TV Hindi
भारत घूमने आई जापानी महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत घूमने के लिए हर साल लाखों विदेशी पर्यटक आते हैं। यहां की विरासत, संस्कृति और परंपराएं उन्हें इतना भाती हैं कि कई पर्यटक तो यहीं पर रुक जाते हैं और एक लंबा समय यहां बिताते हैं। भारत आकर लोग अपने यहां के कल्चर की वजह से अपने आपको पहचानते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ जापान की रहने वाली महिला पर्यटक तापी के साथ। तापी भारत घूमने के लिए आईं थी। लेकिन उन्हें भारत इतना अच्छा लगा कि उन्होंने इसके लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिख डाला और भारत को इस दुनिया का सबसे अच्छा जगह बताया। तापी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज़ के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भारत में रहने के दौरान अपने एक्पीरियंस को बताया। 

जापानी लड़की को पसंद आया भारत

तापी ने अपने पोस्ट में बताया कि भारत सबसे अस्त-व्यस्त देशों में से एक है। यहां पर अलग-अलग मान्यताओं को मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं। अपने भारत भ्रमण के दौरान तापी ने यह महसूस किया कि भारत में कुछ जगहों पर रूढ़िवादी परंपराएं सही नहीं हैं। तापी ने शेयर किए गए वीडियो में बताया कि, 'मैं ऐसे भारतीय लोगों के साथ रही जो भावनाओं के धनी हैं। मुझे एहसास हुआ कि मैं अपनी भावनाओं को अधिक खुलकर दिखा पा रही थी। पहले चाहे खुशी, दुख या गुस्सा हो, जिन्हें मैं छिपा लेती थी उन्हें मैं अब खुलकर सामने ले आती हूं।' तापी ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनकी भारत की कई तस्वीरें और वीडियोज़ दिख रहे हैं। शेयर किए गए वीडियोज़ और तस्वीरों में तापी भारत घूमते हुए नजर आ रही हैं। वह यहां के लोकल लोगों के साथ घूम रही हैं, उनके साथ समय बिता रही हैं। यहां के लोगों के साथ मस्ती कर रहीं है और लोगों पर अपना प्यार बरसाते हुए भी नजर आ रही है। भारत के लोग भी तापी को अपने परिवार का हिस्सा मानकर उनके साथ खूब इन्जॉय करते दिख रहे हैं। 

वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं लोग

वायरल हो रहा इस वीडियो को तापी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और इसे लाइक किया है। वहीं तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि भारत में भीड़ बहुत है लेकिन इसी भीड़ में आपको सुकून भी मिल जाएगा। लोग इस भीड़ में गुम हो जाते हैं लेकिन अपने आप को वह पहचान लेते हैं। ये धरती महात्माओं की धरती है।

ये भी पढ़ें:

गाय के सामने मोर को नाचता देख लोगों को याद आई कान्हा की नगरी, Video देख बोले- धरती पर उतर आया स्वर्ग

कपल्स के लिए मार्केट में आया यह नया छाता, लड़के ने Video शेयर कर दिखाया डेमो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।