बाजार में आजकल लोगों की सुविधा की हर चीज उपलब्ध है। कई बार तो लोगों का काम आसान बनाने के लिए कंपनियां मार्केट में एक से एक अनोखे प्रोडक्ट लाते रहती है। ऐसे ही अब बारिश के मौसम को देखते हुए मार्केट में कपल्स के लिए छाता आ गया है। अगर बारिश में आप अपने पार्टनर के साथ कहीं जा रहे हैं तो अब आपको अलग-अलग दो छाते ले जाने की जरूरत नहीं है। आपका काम बस एक छाते में भी हो जाएगा और इस रोमांटिक छाते में आपको एक दूसरे से प्यार करने का मौका भी मिल जाएगा।
Related Stories
वायरल हो रहा कपल्स के लिए बना यह छाता
फिलहाल यह छाता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक शख्स वीडियो के जरिए इस छाते की खूबियां और इस्तेमाल करने का तरीका बता रहा है। वीडियो में शख्स छाते का इस्तेमाल करता भी नजर आ रहा है। वह लोगों को बता रहा है कि यह छाता स्पेशली कपल्स के लिए बनाया गया है। इसे लव बर्ड्स और शादीशुदा लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। वीडियो में शख्स छाते को खोलकर दिखाता है। छाते के खुलते ही एक ही छाते से जुड़ी दो छतरियां खुल जाती हैं। इस कपल छाते में एक छतरी काले रंग की है तो दूसरी गुलाबी रंग की।
शख्स ने बताया छाते को इस्तेमाल करने का तरीका
शख्स वीडियो में छाते को इस्तेमाल करने का तरीका भी बता रहा है। शख्स बता रहा है कि इस स्पेशल छाते को सबसे पहले कैसे खोलना है। इसके लिए वह दोनों छतरियों को ऊपर की तरफ से खोलता है। इसके बाद छाते को खोलने के लिए हैंडल के पास दिए गए बटन को दबाता है और छाता खुल जाता है। फिर शख्स बताता है कि इस एक छाते के अंदर दो छतरियां है और इसमें आप और आपका पार्टनर आराम से आ सकता है। ये छाता हर एक कपल के लिए है।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @master_ashishhh नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 64 लाख लोगों ने देखा और 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद तमाम लोग इस पर कमेंट कर खूब मजाक कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या इस छाते को दो दोस्त इस्तेमाल नहीं कर सकते। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा - यार मत दिखाओ इस छाते को, यहां पे सब सिंगल हैं।
ये भी पढ़ें:
नौकरी पाने के लिए लड़के ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, क्रिएटिविटी देख अब भर-भर के आ रहे हैं जॉब ऑफर
गाय के सामने मोर को नाचता देख लोगों को याद आई कान्हा की नगरी, Video देख बोले- धरती पर उतर आया स्वर्ग