1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेट्रोल पंप पर ग्राहक को घसीट-घसीटकर पीटा, कर्मचारी ने बेल्ट उतारकर मारा; VIDEO हुआ वायरल

पेट्रोल पंप पर ग्राहक को घसीट-घसीटकर पीटा, कर्मचारी ने बेल्ट उतारकर मारा; VIDEO हुआ वायरल

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 29, 2026 06:35 am IST,  Updated : Mar 29, 2026 06:41 am IST

Kanpur Petrol Pump Assault: कानपुर में पेट्रोल पंप पर जमकर मारपीट हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पेट्रोल पंप कर्मचारी, ग्राहक को कूटता हुआ नजर आ रहा है।

kanpur fight video- India TV Hindi
कानपुर में पेट्रोल पंप पर ग्राहक को पीटा गया है। Image Source : REPORTERS INPUT

Kanpur Petrol Pump Viral Video: यूपी के कानपुर में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। ये मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर स्थित पेट्रोल पंप का है, जहां एक ग्राहक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पेट्रोल पंप कर्मचारी, ग्राहक को बेल्ट से पीटता हुआ दिखा। और इस दौरान लोग बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पेमेंट को लेकर ग्राहक से हुई भिड़त

जानकारी के अनुसार, ग्राहक ने पेट्रोल भरवाने के बाद ऑनलाइन पेमेंट कर दिया था। जब उसने पेट्रोल पंप कर्मियों से भुगतान चेक करने को कहा, तो कर्मचारी इस बात पर भड़क गए। आरोप है कि इसी बात को लेकर कर्मचारियों ने ग्राहक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

वायरल हुआ पिटाई का वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल पंप के कर्मचारी ग्राहक को पीटते हुए साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के साथ अक्सर अभद्र व्यवहार की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों का मन बढ़ा हुआ है।

पीड़ित ने की इंसाफ की मांग

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर गोविंद नगर थाने में जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित ग्राहक की तरफ से कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट- अनुराग श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें- जब बैल हैं तो धक्का कौन लगाए! बैलगाड़ी पर बाइक लादकर पेट्रोल भराने पहुंचा किसान, Video देख मजे ले रहे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।