1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब बैल हैं तो धक्का कौन लगाए! बैलगाड़ी पर बाइक लादकर पेट्रोल भराने पहुंचा किसान, Video देख मजे ले रहे लोग

जब बैल हैं तो धक्का कौन लगाए! बैलगाड़ी पर बाइक लादकर पेट्रोल भराने पहुंचा किसान, Video देख मजे ले रहे लोग

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 28, 2026 10:09 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 10:09 pm IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बैलगाड़ी के ऊपर बाइक लदी हुई है। पेट्रोल पंप कर्मचारी ऊपर लदी गाड़ी में ही पेट्रोल भर देता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Petrol pump bike- India TV Hindi
पेट्रोल पंप पर बैलगाड़ी लेकर पहुंचा व्यक्ति Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक पेट्रोल पंप पर अनोका नजारा देखने को मिला। एक व्यक्ति गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने पर बाइक बैलगाड़ी में रखकर पंप पहुंच गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। कन्नड़ तालुका का रहने वाला व्यक्ति पेट्रोल खत्म होने पर अपनी बाइक को बैलगाड़ी में रखकर पेट्रोल पंप तक पहुंचा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला छत्रपति संभाजीनगर के शिवराय फाटा इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, रास्ते में पेट्रोल खत्म होने के बाद व्यक्ति ने अपनी दुचाकी (बाइक) को बैलगाड़ी में लादा और सीधे पेट्रोल पंप तक पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

पंप पर पहुंचने के बाद बाइक को बैलगाड़ी से उतारे बिना ही उसमें पेट्रोल भरवाया गया। यह अनोखा नजारा वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सीएम ने पेट्रोल पंप पर भीड़ न लगाने की अपील की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें न लगाने की अपील की है। ​​उन्होंने शुक्रवार को कहा, "हमारे पास पर्याप्त ईंधन है।" उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की जमाखोरी की भी कोई आवश्यकता नहीं है। फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

पेट्रोल पंप में मिलेगा केरोसिन

महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने शनिवार को बताया कि राज्य के जिन हिस्सों में एलपीजी और पीएनजी की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है, वहां केरोसिन के उपयोग की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि केरोसिन की आपूर्ति पेट्रोल पंपों के माध्यम से करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और पुराने डीलरों के लंबित नवीनीकरण को तत्काल प्रभाव से स्वीकृत माना जाएगा, ताकि आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस दौरान उन्होंने पीएनजी कनेक्शनों के तेजी से विस्तार की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते आने वाले महीनों में एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। भुजबल ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की पाइपलाइन बिछाने के लिए मंजूरी प्रक्रिया को तेज किया जाएगा और विभिन्न विभागों से आवश्यक अनुमतियां 24 घंटे के भीतर स्वतः स्वीकृत मानी जाएंगी, ताकि काम में तेजी लाई जा सके।

यह भी पढ़ें-

शारीरिक संबंध की मांग ठुकराने पर एक्टर ने की नौकरानी की हत्या, दरवाजे पर खून से लथपथ मिली लाश

देश में गैस की किल्लत के बीच LPG सिलेंडर चोरी की बड़ी वारदात, टेम्पो का लॉक तोड़ चुरा ले गए 27 सिलेंडर

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।