1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कर्मा की स्पीड तो 5G से भी तेज निकली, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए

कर्मा की स्पीड तो 5G से भी तेज निकली, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 10, 2026 10:48 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 10:48 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि कर्म का फल इतनी तेजी से मिलते नहीं देखा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SHAGUNX_

आज के समय ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहते हों वरना लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर है। लोग अपने काम से फ्री होते ही सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और वहां के कंटेंट देखते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें किसी को उसके किए का फल कुछ ज्यादा ही तेजी से मिलते हुए नजर आया। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला कुछ सामान लिए हुए जा रही है। तभी एक शख्स वहां बाइक पर पहुंचता है। उसे देखते ही महिला वहां से भागने लगती है तो वो उसके पीछे जाता है और महिला के पास से उसका बैग छीन लेता है। लेकिन वो अभी बैग छीनकर भाग ही रहा था कि तभी एक कार वाला वहां पहुंच गया और उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। वो बाइक उठाकर भागने की कोशिश करता है तो कार वाला फिर से टक्कर मारता है। इसके बाद वो बैग छोड़कर बाइक से भागने लगता है तो कार वाला रिवर्स में उसका पीछा करना शुरू करता है। कार वाला दूर तक उसका पीछा करता है लेकिन इस बार वो चोर भाग जाता है और कार वाला फिर अपने रास्ते निकल जाता है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं बताया गया है मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ShagunX_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'कर्मा की स्पीड देखकर तो 5G भी शर्मा जाए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये तो वाकई कर्मा बहुत जल्दी आ गया। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत जल्दी हिसाब हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- इतनी जल्दी कर्मों का फल मिल रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अभी वायरल हुआ एक ऐसा Video जिसे देख लोगों ने किए खूब कमेंट, एक बार आप भी देखिए

पानी की बोतल के ढक्कन का रंग भी कुछ कहता है, आज जान लीजिए उसका मतलब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।