एक छोटे से बच्चे के लिए उसकी पूरी दुनिया ही उसकी मां होती है। उसकी छोटी सी दुनिया मां के आंचल तले ही घूमती रहती है। वहीं, एक मां के लिए उसका सबसे पहला प्यार उसकी संतान ही होती है। बेटा भले कितना भी बड़ा हो जाए लेकिन वह अपनी मां के लिए हमेशा बच्चा ही रहता है। दोनों के लिए एक दूसरे के बिना जीना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन वो कहते हैं न कि नीयति के आगे किसी की भी नहीं चलती। ऐसे ही एक बिन मां के छोटे से बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
मां की कब्र चूमता है बच्चा
वीडियो में एक बच्चा साइकिल चलाते हुए दिख रहा है। साइकिल से वह अपनी मां के कब्रिस्तान पहुंचता है। बच्चे की उम्र अभी सिर्फ दो साल है। दो साल का यह मासूम अपनी मां की कब्र के पास जाकर 'हाय मॉमी' कहता है। इसके बाद वह बच्चा अपनी साइकिल से उतरता है और अपनी मां की कब्र को चूमता है और फिर वापस अपनी साइकिल लेकर चल पड़ता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लिसा मार्शल नाम की महिला ने @adventureswithgrandmama नाम के पेज से शेयर किया है। लिसा मार्शल ने अपनी बेटी को साल 2022 में खो दिया था। लिसा उस छोटे बच्चे की नानी हैं। बच्चे का नाम लोचलान है। लिसा मार्सल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'आज हम उसके लिए सूरजमुखी और ट्यूलिप के फूल लाए हैं जो वसंत के ताजे फूलों तक रहेंगे।'
वीडियो देख लोग हुए इमोशनल
लिसा अपने नाती लोचलान के साथ ही रहती है और जब से लिसा की बेटी का निधन हुआ है तब से वह लोचलान को पाल रही हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पेज पर उसकी शैतानी भरे वीडियो शेयर करते रहती हैं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 7 दिन पहले शेयर किया गया था और खबर लिखे जाने तक इसे 40 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 25 लाख लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी इमोशनल नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह बहुत दुखद है, भगवान बच्चे को ताकत दे। दूसरे ने लिखा- इस वीडियो को देख मेरा दिल रोने लगा। तीसरे ने लिखा- उस बच्चे की मां हमेशा उसके साथ रहेगी। आज तक मैंने इतना दुख भरा वीडियो कभी नहीं देखा होगा।
ये भी पढ़ें: