1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनियाभर का तामझाम, फिल्मी अंदाज में लड़की को पूरे कॉलेज के सामने किया प्रपोज, फिर भी मुंह पर मना करके चली गई

दुनियाभर का तामझाम, फिल्मी अंदाज में लड़की को पूरे कॉलेज के सामने किया प्रपोज, फिर भी मुंह पर मना करके चली गई

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 10, 2024 01:43 pm IST,  Updated : Feb 10, 2024 01:43 pm IST

वैलेंटाइन डे के मौके पर एक लड़के ने पूरी तैयारी से लड़की को प्रपोज किया लेकिन लड़की ने उसके प्यार को ठुकरा दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

लड़के ने फिल्मी अंदाज में लड़की को किया प्रपोज।- India TV Hindi
लड़के ने फिल्मी अंदाज में लड़की को किया प्रपोज। Image Source : SOCIAL MEDIA

प्यार का महीना चल रहा है। Valentine's Day आने वाला है। इस महीने लोग प्यार के रंग में डूबे रहते हैं। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। कई लोगों को उनका प्यार मिल भी जाता है और कई लोगों को नहीं मिलता। हाल में एक ऐसे ही बद्किस्मत लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़का एक लड़की को प्रपोज करता है लेकिन लड़की उसके प्यार को स्वीकार नहीं करती और वह मना कर के चली जाती है।

लड़की को प्रपोज करने का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का कॉलेज में एक लड़की को प्रपोज कर रहा है। इसके लिए उसने बहुत तैयारियां की हैं। अपने दोस्तों की मदद से वह इस पल को बेहद खास बनाना चाहता है। सबसे पहले वह लड़की को हाथों में फूलों का एक गुलदस्ता देता है और और फिर वह उसके चारो तरफ घूम-घूमकर डांस करता है और लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश करता है। बैकग्राउंड में उसके दोस्त उसके साथ डांस कर रहे होते हैं। वहीं, ऊपर खड़ी लड़के की कुछ दोस्त लड़की के ऊपर फूलों की बारिश कर रही हैं। फिर लड़का घूमते हुए जाता है और अपने हाथ में एक पोस्टर लेकर आता है और लड़की को प्रपोज कर देता है। लड़के ने इस प्रपोजल को फिल्मी अंदाज में लड़की के सामने रखा था। उधर, इस लम्हें को यादगार बनाने के लिए लड़के के कुछ दोस्त वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहे हैं। लड़की को खास बनाने के लिए लड़का और उसके सारे दोस्तों ने बहुत मेहनत की। लेकिन जब लड़के ने लड़की को प्रपोज किया तो लड़की ने उसे मना कर दिया और वह वहां से चली गई। 

लोगों ने बोला- भाई के साथ बहुत बुरा हुआ

यह देखकर कॉलेज में सभी लोग दंग रह जाते हैं। लड़के का भी मुंह खुला का खुला रह जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर @RVCJ_FB नाम के पेज से शएयर किया गया है। वीडियो को साढ़े तीन लाख लोगों ने देखा और 17 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया और कहा कि लड़के के साथ बहुत बुरा हुआ।

ये भी पढ़ें:

Valentine's Day पर अपने Ex को करें फ्लश, दिलजले लोगों के लिए इस कंपनी ने निकाला ये खास ऑफर

नकाब पहने एप्पल स्टोर में घुसा चोर, दिनदहाड़े लूट ले गया 50 I-Phone, CCTV में कैद हुई घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।