1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मासूम बच्चे के दोनों हाथ और पैरों में हैं 6-6 उंगलियां, Video देख हैरान हुए लोग, बोले- PUBG खेलने में काम आएगी

मासूम बच्चे के दोनों हाथ और पैरों में हैं 6-6 उंगलियां, Video देख हैरान हुए लोग, बोले- PUBG खेलने में काम आएगी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 28, 2024 07:53 pm IST,  Updated : Jul 28, 2024 07:53 pm IST

एक बच्चा जिसके दोनों हाथ और पैर में 6-6 उंगलियां हैं। इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया।

मासूम बच्चा जिसके हाथ और पैर में 6-6 उंगलियां हैं- India TV Hindi
मासूम बच्चा जिसके हाथ और पैर में 6-6 उंगलियां हैं Image Source : SOCIAL MEDIA

आमतौर इंसानों के हाथ और पैर में 5-5 उंगलियां होती हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी के हाथ में या फिर पैर में पांच की जगह 6 उंगलियां हो जाती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बच्चे से मिलवाने जा रहे हैं, जिसके दोनों हाथों और पैरों में 6-6 उंगलियां हैं। सोशल मीडिया पर इस बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग इस क्यूट से बच्चे की लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं तो कुछ लोग उसकी 6 उंगलियों के होने के फायदे भी गिनवा रहे हैं।

बच्चे के हाथ और पैर दोनों में हैं 6-6 उंगलियां

वीडियो को इंस्टाग्राम पर अमीर जफर वानी नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में एक क्यूट और गोल-मटोल सा बच्चा अपने अभिभावक के गोद में लेटा हुआ है और कैमरे का फोकस उसके हाथ-पैर के उंगलियों पर है। वीडियो में यूजर ने बताया है कि वे हॉस्पिटल आए हुए थे, जहां उन्हें ये बच्चा दिखाई दिया। इस बच्चे को दुनिया के आम इंसानों से सबसे अलग बनाने वाली जो चीज है, वह उसके हाथ और पैर की उंगलियां हैं। इसके बाद शख्स वीडियो में पहले बच्चे का एक हाथ दिखाता है फिर दूसरा, फिर वह बच्चे के दोनों पैरों को भी दिखाता है। जहां उस बच्चे के दोनों ही हाथों और पैरों में छह-छह उंगलियां दिखाई देती हैं। इसके साथ ही बच्चे के एक पैर में आईवी लगी हुई दिखती है।

यूजर्स ने गिनाएं 6 उंगलियां होने के फायदे

वीडियो को खबर लिखे जाने तक 53 लाख लोगों ने देखा जबकि 7 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, बड़ी संख्या में यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बच्चे के हाथ और पैरों की ताकत आम लोगों की तुलना में 20% ज्यादा बढ़ गई। दूसरे ने लिखा- ये बच्चा बहुत बड़ा पबजी प्लेयर बनेगा और वह चाहे तो एक हाथ से ही फोर फिंगर पबजी खेल सकता है। ऐसे ही वीडियो पर कमेंट करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा- ये आगे चलकर ऋतिक रोशन से भी बड़ा हीरो बनेगा। एक और यूजर ने लिखा- इसकी स्कूल लाइफ जबरदस्त होगी। 

ये भी पढ़ें:

सीमा के बाद अब ये पाकिस्तानी महिला भारतीय शादीशुदा मर्द के प्यार में पड़ी, देश और दो बच्चों को छोड़कर आई भारत

Video: पहाड़ी गाने पर ठुमक-ठुमक कर नाचे गुरु जी, ढोल बजाकर बच्चों ने भी दिया पूरा साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।