1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: कोरियन लड़के का बिहारी अंदाज, दनादन हिंदी बोलते देख यूजर्स हो गए इस बंदे के दिवाने

Video: कोरियन लड़के का बिहारी अंदाज, दनादन हिंदी बोलते देख यूजर्स हो गए इस बंदे के दिवाने

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 24, 2023 08:03 pm IST,  Updated : May 24, 2023 08:03 pm IST

एक लड़के की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लड़के का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह बिहारी स्टाइल में हिंदी बोल रहा है।

हिंदी में बात करता हुआ कोरियन लड़का।- India TV Hindi
हिंदी में बात करता हुआ कोरियन लड़का। Image Source : INSTAGRAM

एक तरफ बिहार में लोग हिंदी को ही बहुत संभलकर बोलते हैं और ऐसे में एक कोरिया का लड़का बिहारी अंदाज में बोलते हुए दिख जाए तो क्या ही बात है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक कोरिया का लड़का बिल्कुल दनादन बिहारी स्टाइल में हिंदी बोल रहा है। लड़के को बोलता हुआ देख कोई भी यह नहीं कह सकता कि ये बिहार का नहीं है। लेकिन भाई की सूरत देखकर आपको मानना ही पड़ेगा कि वह बिहारी नहीं है। इस बंदे की हिंदी सुन कर आप खुद समझ जाएंगे कि अगर कोई भी भाषा आपको सिखनी है तो बस आप उससे दिल से जुड़ जाओ।

कोरियन लड़के ने बिहारी स्टाइल में बोलकर लोगों का दिल जीता

युवक को फर्राटेदार हिंदी बोलते हुआ आप भी देख लीजिए। वीडियो को देखने के बाद आप भी लड़के की तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। वह हिंदी में ऐसे बतिया रहा कि बिहार के शहर में रहने वाले लोग भी उसे देखकर शर्मा जाएंगे। वीडियो देख लोग बोल रहे कि भइया लड़के ने तो गर्दा उड़ा दिया। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लड़का कोरिया से है। हांलाकि इंडिया टीवी इस बात की पुष्टि नहीं करता। 

लड़के का बिहारी अंदाज देख इंम्प्रेस हुए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर प्रशांत कुमार (@prashant_lurique) ने शेयर किया है। प्रशांत ने कैप्शन में लिखा- कोरिया के लड़के का बिहारी अंदाज। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 70 लाख लोगों ने देख लिया है। वहीं, 10 लाख लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इस वीडियो पर हजारों लोग अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई यूजर्स तो यह बिल्कुल नहीं मान रहे हैं कि लड़का कोरिया का है। कुछ लोग लड़के को नेपाल का बता रहे तो कुछ लोग उसे असम का बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: सबसे पहले आपको कौन सा जानवर दिखा? इससे पता चल जाएगा आपका व्यक्तित्व

टाटा से लेकर बिड़ला तक, देश के अरबपतियों को AI ने बनाया Superhero

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।