1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति से नाखुश पत्नी ने दिया तलाक, फिर कुत्ते से हुआ इश्क और कर ली शादी

पति से नाखुश पत्नी ने दिया तलाक, फिर कुत्ते से हुआ इश्क और कर ली शादी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 15, 2023 01:10 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 01:10 pm IST

भले ही आपको यह सुनकर अजीब लगे लेकिन यह सच है कि एक महिला ने अपने पति को तलाक देकर अपने कुत्ते से शादी कर ली।

अमांडा रोजर्स ने अपने...- India TV Hindi
अमांडा रोजर्स ने अपने कुत्ते से ही शादी कर ली। Image Source : SOCIAL MEDIA

कुत्ता सबसे वफादार जानवर माना जाता है। लगभग सबी लोग कुत्ते से प्यार करते हैं। कई लोग तो कुत्तों को घरों में एक फैमिली मेंबर की तरह मानते हैं। लेकिन कुछ लोगों में कुत्तों को लेकर ऐसी दिवानगी होती है कि वह उनसे एक पल भी अलग नहीं रह सकते। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि एक कुत्ता भी किसी का पति हो सकता है। कुत्ते की वफादारी पर तो हर कोई यकीन कर लेता है लेकिन एक कुत्ता अपने मालकिन का ही पति बन जाए यह बात हैरान कर देने वाली है। कुछ ऐसा ही एक महिला ने कर दिखाया है। भले ही आपको यह सुनकर अजीब लगे लेकिन यह सच है कि एक महिला ने अपने पति को तलाक देकर कुत्ते से शादी कर ली। 

कुत्ते के साथ अमांडा रोजर्स
Image Source : INSTAGRAMअपने कुत्ते के साथ अमांडा रोजर्स

महिला ने कुत्ते से की शादी

महिला का नाम अमांडा रोजर्स है और वह 47 साल की है। अमांडा अभी लंदन में रहती हैं। इससे पहले वह क्रोएशिया में रहती थीं। अमांडा ने एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2014 में उन्होंने अपने पति को तलाक देकर एक कुत्ते से शादी कर ली थी। महिला का अपने कुत्ते के लिए प्यार दुनिया के सामने जगजाहिर था इसलिए उसने छिप कर शादी नहीं की बल्कि पूरी दुनिया के सामने और वह भी पूरे रीति-रिवाज के साथ 200 मेहमानों को बुलाकर की थी। अमांडा ने अपने कुत्ते का नाम शेबा रखा है। उसने बताया कि वह इस कुत्ते के साथ अपने पति से ज्यादा खुश है। वह अपनी पूरी जिंदगी इसी कुत्ते के साथ बिताना चाहती है।

अमांडा अपने कुत्ते से बहुत प्यार करती हैं।
Image Source : INSTAGRAMअमांडा अपने कुत्ते से बहुत प्यार करती हैं।

पति से नहीं ती खुश

अमांडा ने बताया कि उनके पति ने जितना उन्हें प्यार नहीं दिया उससे कहीं ज्यादा प्यार उस कुत्ते ने दिया है। हालांकि वह भी अपने कुत्ते से बहुत प्यार करती हैं। अमांडा शेबा को तब अपना दिल दे बैठीं थी जब वह 2 महीने का था। तब से ही वह उससे बहुत प्यार करती हैं। आखिरकार उन्होंने उससे शादी कर ही ली। सोशल मीडिया पर इस घटना के वायरल होते ही यूजर्स महिला पर भड़क गए और उसे पागल, सनकी कहने लगे। कुछ लोग इस काम के लिए महिला की तारीफ भी कर रहे हैं। 

अमांडा ने अपनी शादी में 200 मेहमानों को बुलाया था।
Image Source : INSTAGRAMअमांडा ने अपनी शादी में 200 मेहमानों को बुलाया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।