1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी के 3 मिनट बाद ही दुल्हन ने दूल्हे से लिया तलाक, आखिर क्या थी वजह

शादी के 3 मिनट बाद ही दुल्हन ने दूल्हे से लिया तलाक, आखिर क्या थी वजह

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 23, 2024 06:51 pm IST,  Updated : Jul 23, 2024 06:51 pm IST

एक कपल की शादी मात्र तीन मिनट ही टिक पाई। जिसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया। अब इस तलाक के पीछे क्या वजह थी, आइए इस बारे में आपको बताते हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

शादीशुदा जिंदगी में अक्सर छोटी-मोटी बातों पर लड़ाई होते रहती है लेकिन बाद में मामला पटरी पर भी आ जाता है। कभी-कभी ये विवाद इस कदर बढ़ जाते हैं कि कपल्स को एक दूसरे से अलग हो जाना ही बेहतर लगता है। ऐसी कई खबरें हम रोज पढ़ते हैं। कई बार तो शादी थोड़ी दिन ही टिकती है और फिर लोगों का तलाक हो जाता है। ऐसी भी खबरें सामने आ चुकी है जब किसी कपल की शादी सिर्फ एक दिन ही चली लेकिन इस बार जो शादी टूटने का मामला सामने आया है, वह अब तक के सभी मामलों से अलग है।

सांकेतिक तस्वीर
Image Source : FREEPIKसांकेतिक तस्वीर

बस तीन मिनट ही टिकी शादी

दरअसल, कुवैत में एक कपल का शादी के तीन मिनट बाद ही तलाक हो गया। इस शादी को देश के अब तक के इतिहास का सबसे छोटी शादी कहा जा रहा है। अब आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये शादी इतनी जल्दी क्यों टूट गई। मेट्रो नामक मीडिया संस्था की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। जब कपल की ऑफिशियली शादी हो गई तब वे अदालत से बाहर जाने के लिए मुड़े। इसी दौरान दुल्हन का पैर लड़खड़ा गया और दुल्हन नीचे गिर गई। इस पर दूल्हे ने दुल्हन के स्टूपिड यानी बेवकूफ कह दिया। जब दुल्हन ने यह सुना तो वह गुस्से से तिलमिला गई और उसे जज को तुरंत ही शादी कैंसिल करने को कहा। जज ने मामले को सुनते हुए शादी को कैंसिल करने के लिए तुरंत ही मान गए और कपल की शादी के तीन मिनट बाद ही उनका तलाक हो गया। 

सांकेतिक तस्वीर
Image Source : SOCIAL MEDIAसांकेतिक तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तलाक की यह कहानी

वैसे तो ये मामला साल 2019 का है लेकिन सोशल मीडिया पर यह एक बार फिर से वायरल हो रहा है। जब एक X यूजर इस मामले का जिक्र करते हुए लिखा कि, "मैं एक शादी में गया था, जहां दूल्हा अपनी शादी के स्पीच में अपनी पत्नी का जमकर मजाक उड़ा रहा था। इस दुल्हन को भी वहीं करना चाहिए था जो इस महिला ने किया था।" बता दें कि, इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी कपल का तलाक इतनी जल्दी हो गया हो। साल 2004 में, यूनाइटेड किंगडम में एक कपल ने अपनी शादी के 90 मिनट बाद ही तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर तलाक ले लिया था। इस तलाक के पीछे वजह ये थी कि महिला को उसकी सहेलियो के साथ उसके पति का दोस्ताना व्यवहार पसंद नहीं आया। 

ये भी पढ़ें:

"ये दुख खतम काहे नहीं होता बे...", बजट में नए टैक्स स्लैब को देख मिडिल क्लास ने Memes के जरिए बांटा अपना दुख

अकेलेपन को मिटाने के लिए वीकेंड पर ऑटो चलाता है ये सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये स्टोरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।