1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने इशारा कर लड़के को अपने पास बुलाया फिर जो किया वह उस बंदे ने कभी सोचा भी नहीं होगा

लड़की ने इशारा कर लड़के को अपने पास बुलाया फिर जो किया वह उस बंदे ने कभी सोचा भी नहीं होगा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 25, 2025 04:53 pm IST,  Updated : Mar 25, 2025 04:57 pm IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का किस तरह लड़का मेट्रो प्लेटफॉर्म पर खड़ी लड़कियों को इशारा करता है। फिर लड़की ने उस लड़के को इशारे में ही अपने पास बुला लिया फिर जो हुआ वह आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

लड़की और लड़के का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है- India TV Hindi
लड़की और लड़के का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होते रहता है। जिसे देखने में लोग अपना पूरा समय निकाल देते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर एक बेहद ही दिलचस्प वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के के साथ लड़की ने जो कुछ भी किया उस बारे में लड़के ने कभी सोचा तक नहीं था।

लड़कियों को इशारा कर रहा था लड़का, फिर जो हुआ

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेट्रो स्टेशन पर बने प्लेटफॉर्म पर एक लड़का खड़ा है, जो पटरी के उस पार खड़ी लड़कियों के एक ग्रुप को इशारा करता है। लड़के की इस हरकत को देख उनमें से एक लड़की हाय करते हुए उसके इशारे का जवाब देती है और उसे इशारे से ही अपने पास बुलाती है। इतने में लड़का इस सोच में डूब जाता है कि शायद लड़की ने इशारा किया है तो उससे प्यार भरी बातचीत की शुरुआत तो हो ही जाएगी। लेकिन आगे जो कुछ भी होता है, उस बारे में लड़के ने कभी सोचा भी नहीं होगा। आगे कहानी में जो ट्विस्ट देखने को मिला वह देख दर्शक भी हैरान रह गए।

लड़की से जब मिलने पहुंचा लड़का...

दरअसल, लड़की के इशारे पर लड़का जैसे ही उसके पास पहुंचा लड़की ने उससे हाथ मिलाया और थोड़ी ही देर बाद उसे जोर का एक तमाचा जड़ दिया। लड़की के हाथों थप्पड़ खाने के बाद लड़के के होश ही उड़ गए। इस घटना को देख आस-पास के लोग भी चौंक गए। फिलहाल लड़की-लड़के का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे @star_boy_9916 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां यूजर्स ने लड़के को लगे झटके को लेकर उसका खूब मजाक उड़ा रहे हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- गजब बेइज्जती हो गया भाई का। दूसरे ने लिखा- बुलाती है मगर जाने का नहीं।

ये भी पढ़ें:

Video: आंख से देख नहीं सकता ये शख्स, नाक और गले से धुन निकालकर दिखाया गजब का टैलेंट

'मोनालिसा तो एकदम हीरोइन बन गई भाई', पहाड़ी ड्रेस में बनाई रील हुई वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।