1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डीएम के सामने बच्चे के बेबाक बोल, 13 साल के लड़के का कॉन्फिडेंस देख हैरान रह गए अधिकारी

डीएम के सामने बच्चे के बेबाक बोल, 13 साल के लड़के का कॉन्फिडेंस देख हैरान रह गए अधिकारी

 Published : Jul 19, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Jul 19, 2026 04:03 pm IST

बच्चे ने बताया कि उसके घर में ताऊ ने ताला लगा दिया है। इससे उसे परेशानी हो रही है। वहीं, बच्चे की मां ने बताया कि वह घर से टीसी लेने स्कूल के लिए निकला था और डीएम ऑफिस पहुंच गया।

DM Office- India TV Hindi
डीएम के सामने शिकायत करता बच्चा Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक 13 साल के बच्चे ने बड़े-बड़े अधिकारियों को हैरान कर दिया। डीएम के सामने बच्चे ने अपनी परेशानी बताई तो डीएम को भी सफाई देनी पड़ गई। इसके बाद मामले की जांच भी हुई। घटना लखीमपुर खीरी की सदर तहसील की है। यहां समाधान दिवस के दौरान उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला। 13 वर्षीय अमिताभ अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी अंजनी कुमार के सामने पहुंच गया। आठवीं कक्षा के छात्र का आत्मविश्वास, बेबाक अंदाज और सवाल-जवाब करने की शैली देखकर मौजूद अधिकारी भी दंग रह गए। 

अमिताभ ने जिलाधिकारी को बताया कि उसके ताऊ ने उसके मकान पर ताला डाल दिया है, जिससे उसका परिवार परेशान है। शिकायत सुनने के दौरान बालक ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी और प्रशासन से न्याय की मांग की। बच्चे की बात गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी अंजनी कुमार ने उसे प्यार से समझाया और भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी मामले का तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए।

डीएम ने तत्काल संज्ञान लिया

तहसील समाधान दिवस में पहुंचे इस बालक की हिम्मत और स्पष्टवादिता चर्चा का विषय बनी रही। वहां मौजूद लोगों ने भी उसकी बेबाकी की सराहना की। हालांकि, कुछ ही देर बाद जिला सूचना विभाग द्वारा एक प्रेसनोट किया गया। इसमें लिखा है, "संपूर्ण समाधान दिवस में कक्षा 8 के एक छात्र की फरियाद पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया। बच्चे की समस्या के समाधान के लिए डीएम के निर्देश पर शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे पूरे मामले की जानकारी ली।"

पढ़ाई नहीं लगता अमिताभ का मन

जांच के दौरान बच्चे की मां ने बताया कि उसका बेटा पढ़ाई में रुचि नहीं लेता है और इधर-उधर घूमता रहता है। उसने बताया कि बच्चा घर से टीसी कटवाने की बात कह कर स्कूल गया था पर पता नहीं कैसे वह तहसील पहुंच गया। पड़ताल में सामने आया है कि बच्चों के पिता ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी से एक पुत्र है, जिसकी मां का निधन हो चुका है। वह वर्तमान में लखनऊ में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। जिस कमरे में ताला लगा था, वह इस पुत्र के हिस्से का बताया गया है। वहीं, शिकायत करने वाला छात्र दूसरी पत्नी से है।

Child Complaint
Image Source : REPORTER INPUTबच्चे की शिकायत

मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं पिता

बताया गया कि बच्चों के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की पढ़ाई और पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं डीएम की इस पहल से एक बालक की समस्या के पीछे छिपी वास्तविक स्थिति सामने आ सकी।

(लखीमपुर खीरी से प्रतीक श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

मुजफ्फरनगर में बिजली बिल वसूलने गए JE को ग्राम प्रधान ने पीटा, थाने में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई जमकर हाथापाई

उधार चाउमीन नहीं मिलने पर शख्स ने दिखाई दबंगई, लहराया कट्टा; भीड़ ने पकड़कर पीट दिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।