वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी तो ऐसे भी वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देख लोग हैरान रह जाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं। जिसे देखकर आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी। वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखना नामुमकिन के बराबर है। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक गाय के तबेले में एक तेंदुआ गाय के खूंटे के पास आकर बैठ गया। फिर जो कुछ भी हुआ वह देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।
Related Stories
तबेले में खूंटे से बंधी गाय के पास जा पहुंचा तेंदुआ
कई बार आपने देखा होगा कि जंगली जानवर भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में घुस जाते हैं। वहां आते ही वे पालतू जानवरों को या फिर इंसानों को अपना शिकार बनाते हैं। लेकिन इस वीडियो में ऐसा कुछ नहीं होता है। बल्कि इसके उलट जब एक तेंदुआ गाय के तबेले में पहुंचता है तो वह गाय के खूंटे के पास जाकर चुपचाप बैठ जाता है। इधर, गाय भी तेंदुए को देख बिल्कुल भी नहीं घबराती और वह उस तेंदुए को अपना बछड़ा समझकर उस पर अपनी ममता बरसाने लगती है। तेंदुआ भी गायों पर हमला नहीं करता और वह खूंटे के पास ही बैठा रहता है। वहीं, वीडियो में गाय उसे प्यार से चाटते हुए दिख रही है।
वीडियो देख हैरान हुए लोग
खूंखार तेंदुए और गाय का यह बर्ताव देख लोग हैरान हो जाते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @abhimahale9 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - @resq_ecoecho और @resqct की टीमों द्वारा तेंदुए को रेस्क्यू किया गया था। इसके बाद उसका इलाज कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। वीडियो के कमेंट सेक्शन में इस घटना से जुड़ी अन्य जानकारी भी दी गई है। जिसमें यह बताया गया है कि तेंदुए का यह रेस्क्यू ऑपरेशन महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर तालुका के डोडी नामक गांव में हुआ था। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
Video: बैग चुराने आया था लेकिन दिल चुरा ले गया, चोर को देखते ही पहली नजर में हुआ महिला को प्यार
सूरज का असली रंग क्या है? पीला, नारंगी, या लाल ये सभी हैं गलत जवाब