1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मगरमच्छ ने मांगी तेंदुए से रहम की भीख, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

मगरमच्छ ने मांगी तेंदुए से रहम की भीख, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Published : Apr 10, 2023 09:17 pm IST,  Updated : Apr 10, 2023 09:17 pm IST

मगरमच्छ की अपनी सीमाएं हैं। यह केवल पानी के अंदर ही शिकार कर सकता है जहां यह सबसे खतरनाक है और अपनी चुपके और गति की शक्तियों का उपयोग करता है।

crocodile attack viral video- India TV Hindi
मगमच्छ पर अटैक वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

हम अच्छी तरह जानते हैं कि बिल्लियाँ और मगरमच्छ उत्कृष्ट शिकारी होते हैं। बिल्लियाँ अपना शिकार जमीन पर, खुले में, जंगल में, घास के मैदानों में और पानी में भी करती हैं। मगरमच्छ की अपनी सीमाएं हैं। यह केवल पानी के अंदर ही शिकार कर सकता है जहां यह सबसे खतरनाक है और अपनी चुपके और गति की शक्तियों का उपयोग करता है।

तेंदुआ ने किया मगरमच्छ पर हमला 

हम आपके साथ जो वीडियो शेयर कर रहे हैं उसमें जमीन पर एक तेंदुआ और मगरमच्छ नजर आ रहे हैं। तेंदुआ मगरमच्छ काफी आक्रामक नजर आता है। वह मगरमच्छ को बहुत अच्छे से पकड़ता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भैंसे भी दौड़ती नजर आ रही हैं जबकि मगरमच्छ अपनी जान बचाने की लाख कोशिश करता है लेकिन कामयाब नहीं हो पाता है। तेंदुआ मगरमच्छ को मारता है। जबकि भैंसों की जान बच जाती है।

मगरमच्छ को लेकर लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखें जाने तक इस वीडियो को एक लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को 3 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि शिकारी भोजन बन गया। मुझे नहीं लगता भैंसे का दिमाग कुछ ऐसा ही कह रहा होगा। एक यूजर ने लिखा कि भैंसों की जान बाल-बाल बच गई। एक यूजर ने लिखा कि काश पानी में मगरमच्छ होता तो उसकी जान नहीं जाती। आपको बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के कॉमेंट्स देखने लायक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।