1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अहमदाबाद सड़क हादसे का Live Video आया सामने, तेज गति से चल रही जगुआर कार ने 9 लोगों को रौंदा

अहमदाबाद सड़क हादसे का Live Video आया सामने, तेज गति से चल रही जगुआर कार ने 9 लोगों को रौंदा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 20, 2023 12:37 pm IST,  Updated : Jul 20, 2023 12:37 pm IST

अहमदाबाद में SG हाईवे पर एक कार चालक ने सड़क हादसे को देखने जुटी भीड़ को रौंद डाला। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हादसे के वक्त का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।- India TV Hindi
हादसे के वक्त का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। Image Source : SOCIAL MEDIA

अहमदाबाद में सड़क हादसे को देखने के लिए जुटी भीड़ पर एक तेज रफ्तार जगुआर कार चढ़ गई। जिससे मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग घायल हैं। भीड़ को चीरकर निकलती हुई जगुआर कार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे घटनास्थल से गुजर रहे एक लड़के ने अपने 360 डिग्री वाले कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने बाइक से एसजी हाईवे से होते हुए कहीं जा रहा है। तभी उसकी नजर हाईवे पर सड़क हादसे को देखने जुटी भीड़ पर गई। लड़का अपनी बाइक को धीरे करता है। जिसके बाद आंधी की तरह तेज रफ्तार में एक जगुआर कार उस भीड़ को चिरते हुए निकल जाती है। कार ने लोगों को इतनी तेज टक्कर मारी थी कि कार से टकराने के बाद लोग हवा में उड़कर दूर गिरते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जगुआर कार से 9 लोगों की मौत हुई है और 13 लोग इस हादसे में घायल हैं।

घटनाक्रम के अनुसार रात के करीब 1:15 बजे इस्कॉन ब्रिज पर एक महिंद्रा थार गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई, जिसे रेस्क्यू करने के लिए वहां लोग इक्कट्ठा हो गए। तभी करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से एक जगुआर गाड़ी भीड़ को चीरते हुए वहां से निकल गई। गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि कार ड्राइवर से कंट्रोल नहीं हुई और वह लोगों से जा टकराई। हादसे में गाड़ी चला रहा युवक तथ्य पटेल भी घायल हो गया है। तथ्य पटेल 19 साल का लड़का है और वहीं कार को सड़क पर तेज गति से दौड़ा रहा था। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने लड़के के जमकर पीटा जिसके बाद उसे CIMS हॉसपिटल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:

अहमदाबाद में लग्जरी कार से 9 लोगों की जान लेने वाले को भीड़ ने जमकर पीटा; VIDEO भी आया सामने

अहमदाबाद: थार का एक्सीडेंट देखने जुटी थी भीड़, तभी पीछे से काल बनकर आई जगुआर कार, 9 लोगों की गई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।