1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: सलमान खान की बनियान उतार रहा था जादूगर, हाथ की सफाई देख लोगों ने पीट लिया अपना सिर

Video: सलमान खान की बनियान उतार रहा था जादूगर, हाथ की सफाई देख लोगों ने पीट लिया अपना सिर

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 31, 2025 01:07 pm IST,  Updated : Mar 31, 2025 01:07 pm IST

जादू का असली कमाल हाथ की सफाई में ही होता है, लेकिन अगर दर्शक सतर्क हों, तो कोई भी ट्रिक लंबे समय तक रहस्य नहीं रह सकती। कुछ ऐसा ही इस वायरल वीडियो में देखने को मिला।

सलमान खान की तस्वीर पर हाथ की सफाई दिखाता जादूगर- India TV Hindi
सलमान खान की तस्वीर पर हाथ की सफाई दिखाता जादूगर Image Source : SOCIAL MEDIA

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक जादूगर लोगों को अपनी हाथ की सफाई दिखाते नजर आ रहा है। लेकिन उसकी चालाकी लोगों से ज्यादा देर तक छिपी नहीं और लोगों ने उसकी सारी पोल खोल दी। लोगों ने महज एक झटके में उसकी गलती पकड़ ली और उसके पूरे जादू का भंडाफोड़ हो गया। देने से यह वीडियो ऐसा लग रहा जैसे इसे सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से बनाया गया है। इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता।

जादूगर की खुल गई पोल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जादूगर लोगों के सामने अपनी खास ट्रिक दिखा रहा है। आप देख सकते हैं कि उसके हाथ में सलमान खान की एक पोस्टर है, जिसमें सलमान खान एक बनियान में नजर आ रहे हैं। जादूगर अपनी हाथ की सफाई से सलमान खान की बनियान उतारने का दावा कर रहा है। इसके लिए वह सलमान खान के पोस्टर को पहले फोल्ड करता है फिर पोस्टर के अंदर से ही एक छोटी सी बनियान निकालता है और लोगों के सामने दिखाने लगता है। इतने में ही वह पोस्टर का पेज पलटता है जिसमें एक और सलमान खान की शर्टलेस फोटो थी। वह जादूगर उसी फोटो को लोगों के सामने दिखाकर अपनी हाथ की सफाई का लोहा मनवाना चाहता था लेकिन लोगों ने एक झटके में उसकी हाथ की सफाई को पकड़ लिया और कमेंट कर जादूगर की ऐसी-तैसी कर दी। 

वीडियो देख लोगों ने खूब लिए मजे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने अपने कमेंट्स से पूरा कमेंट सेक्शन भर दिया। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "भाई, ये तो हाथ की सफाई बहुत पुरानी हो गई।" वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, "जादूगर साहब, कैमरे की आंखों से बचना आसान नहीं है।" तीसरे ने लिखा- अच्छा हुआ में अंधा हूं, मुझे कुछ दिखाई नहीं देता। चौथे ने लिखा- सस्ता जादूगर। पांचवें ने लिखा- क्या जादूगर बनेगा रे तू। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @kamaljaduger नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया। 

ये भी पढ़ें:

रबर की गुड़िया है ये लड़की, पानी की सतह पर कर दिखाया अचंभित कर देने वाला डांस

Video: अंकल के सामने कमर हिलाते हुए रील बना रही थी लड़की, आगे जो हुआ वह देख आपके दिल को भी मिलेगा सुकून

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।