1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "बर्थडे गिफ्ट के लिए शुक्रिया" इंडिया की जीत के बाद बदला धोनी का मिजाज, 358 दिन बाद इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

"बर्थडे गिफ्ट के लिए शुक्रिया" इंडिया की जीत के बाद बदला धोनी का मिजाज, 358 दिन बाद इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 30, 2024 01:33 pm IST,  Updated : Jun 30, 2024 01:33 pm IST

T20 World Cup Final 2024 MS Dhoni Reaction: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका की टीम को 7 रनों से हरा दिया। ऐसे में एक बार फिर से सोशल मीडिया पर 'थाला फॉर द रीजन' की चर्चा तेज हो गई। लोगों का मानना है कि इस जीत में भी धोनी कनेक्शन है।

धोनी ने भारत की जीत के बाद इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट- India TV Hindi
धोनी ने भारत की जीत के बाद इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया। 16 साल 9 महीने 5 दिन बाद एक बार फिर से टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप जीता है। आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप इंडिया ने 2007 में ही उठाया था। उस वक्त भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। जीत के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को सभी लोग बधाई दे रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया की जीत के बाद धोनी ने भी 358 दिन बाद इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किया है। आमतौर पर धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम ही पोस्ट करते हैं, लेकिन टीम इंडिया की जीतने के बाद धोनी ने काफी लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर कुच पोस्ट किया है।   

थाला ने 358 दिन बाद इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

जीत की खुशी का इजहार करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- "विश्व कप चैंपियन 2024. मेरी दिल की धड़कने तेज हो गई थी, शांत रहकर, आत्मविश्वास रखते हुए आप लोगों ने जो किया वह बहुत अच्छा था। मेरे घर और दुनिया भर में रह रहे सभी भारतीयों की ओर से विश्व कप को घर लाने के लिए आपलोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। इस बर्थडे पर यह अनमोल उपहार के लिए आप सबका धन्यवाद।"

वर्ल्ड कप की जीत में भी दिखा धोनी कनेक्शन

अब धोनी के इस पोस्ट के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनके बर्थडे डेट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए 'थाला फॉर द रीजन' लिखा है। लोगों का मानना है कि इंडिया की इस जीत में भी धोनी कनेक्शन है। गौरतलब है कि धोनी का जन्म दिन 7 जुलाई को पड़ता है और यही कारण है कि धोनी इस नंबर की जर्सी पहनकर खेलते हैं। लोगों का मानना है कि टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया है। अब इसमें सबसे खास बात यह रही कि इस जीत में भी धोनी के फेवरेट नंबर 7 का स्पेशल कनेक्शन दिखा है क्योंकि टीम इंडिया ने यह वर्ल्ड कप 7 रनों से जीता है। 

ये भी पढ़ें:

MBA चायवाला ने साउथ अफ्रीका के सपोर्ट में किया था पोस्ट, लोगों ने कहा- Thank you भाई, ये जीत आपने ही दिलवाई है

"16 साल 9 महीने 5 दिन हमने इंतजार किया", टीम इंडिया की जीत के बाद Delhi Police ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।