1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 3 समंदर पार कर अपनी पसंदीदा मादा की तलाश में पहुंचा नर हंपबैक व्हेल, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

3 समंदर पार कर अपनी पसंदीदा मादा की तलाश में पहुंचा नर हंपबैक व्हेल, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 12, 2024 03:37 pm IST,  Updated : Dec 12, 2024 03:37 pm IST

एक नर हंपबैक व्हेल प्रजनन के लिए मादा की तलाश में 3 समंदर पार कर गया। किसी भी हंपबैक व्हेल के प्रजनन क्रिया के लिए तय की गई यह अब तक की सबसे लंबी दूरी है।

हंपबैक व्हेल- India TV Hindi
हंपबैक व्हेल Image Source : SOCIAL MEDIA

इंसानों के अलावा हर जीव को अपने लिए एक अच्छे पार्टनर की तलाश होती है। सब चाहते हैं कि जिसे वे पसंद करते हैं, वह उन्हें मिल जाए। इंसानों में बात अगर शादी की हो तो अगर उसकी शादी उसी इंसान से हो जाती है, जिसे वह चाहता है तो इससे बड़ा सुख उसके जीवन में और कुछ नहीं होता। यदि जानवरों या किसी और जीव जंतु की बात करें तो वे अपना वंश बढ़ाने या प्रजनन के लिए अपने पसंद के साथी को ही चुनते हैं। ऐसी ही एक दिलकश मादा की तलाश में एक नर हंपबैक व्हेल 3 समंदरों को पार कर गया। 

13,046 किलोमीटर की दूरी तय कर बनाया रिकॉर्ड

ये नर हंपबैक व्हेल अपने पसंद की मादा के लिए प्रशांत महासागर से हिंद महासागर तक की यात्रा कर डाली। यह बात हाल में ही वैज्ञानिकों के शोध से पता चली है। जहां वैज्ञानिकों ने बताया कि नर हंपबैक व्हेल ने अपनी पसंदीदा मादा व्हेल के चक्कर में 8,106 मील यानी 13,046 किलोमीटर की दूरी तय की। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है जो इस नर हंपबैक व्हेल ने कायम किया है। शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि इस नर हंपबैक व्हेल की यात्रा पूर्वी प्रशांत महासागर में कोलंबिया के तट से शुरू होकर दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर में ज़ांज़ीबार के तट पर समाप्त हुई। वैज्ञानिकों के इस शोध में यह बात भी सामने आई कि विज्ञान में ज्ञात किसी भी अन्य हंपबैक व्हेल की तुलना में इस नर हंपबैक व्हेल ने मादा की तलाश में सबसे अधिक दूर तक सफर किया।

इससे पहले भी लंबी दूरी तक की यात्रा तय कर चुकी हैं ये व्हेल

हंपबैक व्हेल आमतौर पर बहुत ही सुसंगत प्रवास पैटर्न का पालन करती हैं। ये व्हेल पोलर एरिया के ठंडे पानी में अपनी भोजन और प्रजनन के लिए उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के करीब ही घूमती रहती हैं। ये व्हेल हर साल उत्तर-दक्षिण दिशा में 5,000 मील (8,000 किमी) से अधिक तैरने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन वे पूर्व-पश्चिम दिशा में बहुत दूर की यात्रा नहीं करती। आम तौर पर अन्य आबादी के साथ ये व्हेल नहीं मिलतीं। लेकिन इस नए रिसर्च में यह पाया गया है कि हंपबैक व्हेल का प्रवास का दायरा बहुत ही बड़ा है। इतना बड़ा कि शोधकर्ताओं ने इस बारे में सोचा तक नहीं था। 

हंपबैक व्हेल
Image Source : SOCIAL MEDIAहंपबैक व्हेल

हालांकि इससे पहले वैज्ञानिकों ने कभी-कभी इसी तरह के प्रवास को दर्ज किया है। जैसे कि 1999 और 2001 के बीच एक मादा हंपबैक व्हेल का मामला सामने आया था। जिसने ब्राजील से मेडागास्कर तक 6,100 मील (9,800 किमी) तक की दूरी सफर कर तय की थी। नए रिसर्च में इस नर हंपबैक व्हेल ने प्रजनन के लिए एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र तक की यात्रा करते हुए एक नई दूरी का रिकॉर्ड बनाया है।

ये भी पढ़ें:

कश्मीर-हिमाचल तो ठीक लेकिन दक्षिण भारत में भी इन जगहों पर होती है बर्फबारी

सीता स्वयंवर थीम पर हुई शादी, राम की तरह धनुष उठाने के बाद दूल्हे को मिली दुल्हन, Video पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।