1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शख्स ने पहली बार खाया ट्रेन में अंडा बिरयानी, रिव्यू सुनकर लोगों को नहीं हुआ यकीन

Video: शख्स ने पहली बार खाया ट्रेन में अंडा बिरयानी, रिव्यू सुनकर लोगों को नहीं हुआ यकीन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 04, 2023 05:08 pm IST,  Updated : Dec 04, 2023 05:08 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स ट्रेन की अंडा बिरयानी खाकर उसका रिव्यू शेयर करता है। लेकिन लोगों ने उसकी ही क्लास लगा दी।

Viral- India TV Hindi
ट्रेन का अंडा बिरयानी कैसा होता है? Image Source : SCREEN GRAB

आज भी भारत में सफर करने के लिए लोग ट्रेन को प्राथमिकता देते हैं। हर दिन लाखों लोग ट्रेन से ही ट्रैवल करते हैं। हर किसी को ट्रेन में सफर करना काफी पसंद होता है। लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि ट्रेन की क्या चीज आपको पसंद नहीं है, तो अधिकतर लोग खाने का ही नाम लेंगे। इसलिए लंबे सफर के दौरान लोग अपने घर से खाना बनाकर ले जाते हैं। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रेन के खाने की जमकर तारीफ करता है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने उसकी क्लास लगा दी।

वीडियो में ऐसा क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी चर्चा में है। एक शख्स ट्रेन वालों से अंडा बिरयानी खरीदता है। उसको खाने के बाद शख्स उसके गुण गाने लगता है। बंदा बताता है कि इस खाने से काफी अच्छी खुशबू आ रही है। इतना ही नहीं बिरयानी खाने के बाद शख्स कहता है कि यह काफी स्वादिष्ट है। इसमें से असली बिरयानी जैसे टेस्ट आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वायरल वीडियो

लोगों ने लगा दी क्लास

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर swadkediwane नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में 'ट्रेन के अंडा बिरयानी का सफेद सच' लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख 24 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भारतीय रेलवे का खाना सबसे बेकार होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है इस बंदे ने कभी असली बिरयानी नहीं खाई है। एक अन्य यूजर ने लिखा- एक नंबर का झूठ बोल रहा है यह इंसान।

ये भी पढ़ें-

रील के लिए लड़की ने अपने मृत पिता को भी नहीं छोड़ा, हरकत देख भड़क उठे लोग

'देश देख रहा है... एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है', BJP की एक तरफा जीत के बीच पीएम मोदी का वीडियो वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।