1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कांच की बोतलों पर टिका दी भारी भरकम सिलाई मशीन, Video में चचा का कमाल देख आप भी हो जाएंगे हैरान

कांच की बोतलों पर टिका दी भारी भरकम सिलाई मशीन, Video में चचा का कमाल देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 31, 2024 09:02 pm IST,  Updated : May 31, 2024 09:02 pm IST

सोशल मीडिया पर कई बार हम ऐसे वीडियो देख लेते हैं। जिन्हें देख हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। ऐसे ही लोगों को हैरान कर देने वाला वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

बोतल के सहारे टिका दी पूरी की पूरी सिलाई मशीन- India TV Hindi
बोतल के सहारे टिका दी पूरी की पूरी सिलाई मशीन Image Source : SOCIAL MEDIA

अपने टैलेंट को दिखाने के लिए सोशल मीडिया एक शानदार प्लेटफॉर्म है। इसी सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाकर न जाने कितने लोगों ने नाम और पैसा कमा लिया। वैसे तो आज तक आपने बहुत सारे हुनरबाजों का वीडियो देखा होगा लेकिन आपने ऐसा कमाल का वीडियो शायद ही देखा होगा। इस वीडियो को देखते ही आपकी आंखें इसी पर टिकी रह जाएंगी। जी हां, सोशल मीडिया पर बैलेंसिंग का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग हैरान हो गए। 

बोतलों के सहारे टिका दी सिलाई मशीन

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पहले संगमरमर के पत्थर पर दो बोतलों को रखता है फिर वह उसके ऊपर एक और बोतल रखता है। इसके बाद वह अपने एक साथी की मदद से उन बोतलों के ऊपर एक भारी भरकम सिलाई मशीन को टिका देता है। हालांकि ऐसा वह एक बार में नहीं कर पाता है लेकिन दो-तीन बार के प्रयास के बाद वह उस सिलाई मशीन को उन बोतलों पर टिकाने में कामयाब हो जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इतने हैरान हो गए कि सभी के मन में सिर्प एक ही सवाल है, क्या यह कोई जादू है? वीडियो को देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये हुआ कैसे? 

वीडियो देख लोगों ने किया ऐसे रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @art_viral नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा और 80 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या मेरी लाइफ भी ऐसे बैलेंस कर दोगे? दूसरे ने लिखा- ये असंभव है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे एडिट करके बनाया गया है। ऐसा हो ही नहीं सकता।

ये भी पढ़ें:

मौत का लाइव Video, हाथ में तिरंगा लिए रिटायर्ड फौजी को स्टेज पर आया हार्ट अटैक, परफॉर्मेंस समझ लोग बजाते रहें ताली

रियल लाइफ के फरहान और रैन्चो, दोस्त को कोमा से बाहर लाने के लिए 6 साल से कोशिश कर रहे हैं ये बच्चे, देखें ये VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।