1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रियल लाइफ के फरहान और रैन्चो, दोस्त को कोमा से बाहर लाने के लिए 6 साल से कोशिश कर रहे हैं ये बच्चे, देखें ये VIDEO

रियल लाइफ के फरहान और रैन्चो, दोस्त को कोमा से बाहर लाने के लिए 6 साल से कोशिश कर रहे हैं ये बच्चे, देखें ये VIDEO

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 31, 2024 06:48 pm IST,  Updated : May 31, 2024 06:48 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि अपने एक दोस्त को कोमा से वापसे लाने के लिए कुछ बच्चे उसे हिम्मत दे रहे हैं।

दोस्त को कोमा से बाहर निकालने के लिए बच्चे 6 साल से कर रहे हैं कोशिश- India TV Hindi
दोस्त को कोमा से बाहर निकालने के लिए बच्चे 6 साल से कर रहे हैं कोशिश Image Source : SOCIAL MEDIA

दोस्तों के बिना रहना ठीक वैसा ही है जैसे जिंदा तो हैं पर जिंदगी में कोई मजा नहीं, कोई रस नहीं है। एक दोस्त आपके लिए वह सब कुछ हो सकता है, जिसकी जरूरत आपको होती है। वह आपके दोस्ती के साथ-साथ आपके लिए हर रिश्ते को निभाता है। कभी मां जैसा प्यार, बाप और बड़े भाई की तरह देखभाल और सुरक्षा, तो कभी बहन जैसा दुलार और उसकी शरारतें और सबसे ज्यादा एक दोस्त की तरह हमेशा आपसे जोंक की तरह चिपके रहना। ये सब कुछ हमें अपने दोस्त से मिलता है। आज तक दुनिया में सच्ची दोस्ती की कई मिसालें दी जाती रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी भी दोस्ती की वीडियो वायरल हो रही है। जो अपने दोस्त के बिस्तर से उठने का इंतजार पिछले 6 साल से कर रहे हैं। इस खूबसूरत दोस्ती का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें नम हो जा रही हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @JusticeforAshray नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और 58 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में कोमा में गए बच्चे के बारे में बताया गया है। पोस्ट में लिखा है- दिल्ली का रहने वाला आश्रय भाटिया नाम का छोटा बच्चा जो अपने अपार्टमेंट मालिक की लापरवाही की वजह से खुली शाफ्ट से चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। जिस वजह से उसके दिमाग में गंभीर चोटें आईं और वह पिछले 6 साल से कोमा में है। 

मां-बाप अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहते हैं

चूंकि अपार्टमेंट का मालिक बहुत पावरफुल है इसलिए उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, बच्चे के मां-बाप अकेले ही कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं और अपने बेटे के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उस बच्चे के दोस्त भी पिछले 6 साल से उसके बिस्तर से उटने का इंतजार कर रहे हैं। उसके सभी दोस्त उससे मिलने के लिए अस्पताल आते हैं और उसे रोज कोमा से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। इन्हीं दोस्तों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

6 साल से दोस्त को उठाने की कोशिश कर रहे हैं बच्चे

वीडियो में देखा जा सकता है कि उस छोटे बच्चे के सामने उसके दोस्त खड़े हैं और उसे कोमा से बाहर निकालने के लिए उसे हिम्मत दे रहे हैं। वे जोर-जोर से बोल रहे हैं - उठ जा यार… उठ जा… हर कोई तुझे टाइगर बुलाते हैं टाइगर। उठ जा… लड़कियां तेरे पीछे पड़ी हैं, हम झूठ नहीं बोल रहे...। सबलोग बोलते हैं कि आश्रय कितना स्ट्रांग है। उठ जा यार… हमारे पास जितने भी पैसे हैं ना उसे हम तेरे जूते पर स्पेंड करेंगे। तेरे पास गोल्ड के जूते होंगे गोल्ड के। तू फेमस हो जाएगा…।’ इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की आंखें बिल्कुल नम हो गईं।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: गाड़ी में पेट्रोल खत्म और बॉटल भी न हो तो करें ये काम, गुटखा खाने वाले लोगों के लिए बड़े काम का है यह उपाय

Video: साउथ दिल्ली के चोर...मदनपुरी के छपरी..., Delhi Metro में भिड़े जमनापार और South Delhi के दो लड़के

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।