1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अजगर के साथ नहाते हुए शख्स का Video हुआ वायरल, नजारा देखते ही सूख गए लोगों के प्राण

अजगर के साथ नहाते हुए शख्स का Video हुआ वायरल, नजारा देखते ही सूख गए लोगों के प्राण

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 28, 2024 11:46 am IST,  Updated : Jul 28, 2024 12:28 pm IST

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स विशालकाय अजगर के साथ नहाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि शख्स का दिमाग ठिकाने पर नहीं है।

सांप के साथ नहाते हुए शख्स- India TV Hindi
सांप के साथ नहाते हुए शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

"कबीरा इस संसार में भाँति भाँति के लोग..." कबीर का यह दोहा इस वाकये के लिए बिल्कुल सटीक बैठती है। इस दुनिया में तरह-तरह के लोग रहते हैं। लेकिन इस शख्स के पागलपन को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। आप अपना माथा पकड़ लेंगे और इस सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर लोगों के ऐसे-ऐसे शौक कैसे हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर शख्स का वीडियो जब से वायरल हुआ है तब से लोग इस आदमी को पागल बता रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स एक खतरनाक मोटे अजगर के साथ नहाते हुए नजर आ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि अजगर भी शख्स के बदन से किसी महबूब की तरह लिपटा हुआ है और ठंडे-ठंडे पानी का आनंद ले रहा है।  

अजगर के साथ नहाते दिखा शख्स

अजगर के साथ इस तरह से नहाना और उसे अपना महबूब समझना किसी भी व्यक्ति के लिए जान का खतरा हो सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अजगर और सांप कभी पालतू नहीं होते, यह बस मूडी होते हैं और जब तक खतरा महसूस न हो तब तक अटैक नहीं करते। शख्स की कोई एक गलती उसकी जान ले सकती थी। अजगर काफी एग्रेसिव होते हैं और यह किसी पर भी कभी भी हमला कर देते हैं। अजगर में जहर भले ही नहीं होता लेकिन यह एक बार बाइट कर दें तो इंसान का आधा किलो मांस नोच लेते हैं। यही नहीं, अजगर अपने से कई गुना मोटे जीव को भी एक बार में निगल लेता है। लेकिन शख्स को अजगर के साथ नहाते हुए देखकर लग रहा है मानों उसे मौत का कोई डर ही नहीं है। हालांकि उसकी यह लापरवाही उसकी जान ले सकती है।

वीडियो को world_of_snakes_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो को लेकर शख्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

कैमरे के सामने आई सीमा हैदर की बहन, रोते हुए बोली - वह पहले भी भागी थी, अपनी अय्याशी के लिए कुछ भी कर सकती है

चोरी करने पहुंचा था चोर, घर में कुछ नहीं मिला तो अपनी जेब से निकालकर रख दिए 20 रुपए, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।