1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आग तापने के लिए शख्स ने लकड़ी के बजाय फूंक डाले नोटों के बंडल, Video देख लोग बोले- पैसों में आग लगाना इसे कहते हैं

आग तापने के लिए शख्स ने लकड़ी के बजाय फूंक डाले नोटों के बंडल, Video देख लोग बोले- पैसों में आग लगाना इसे कहते हैं

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 12, 2024 06:01 pm IST,  Updated : Dec 12, 2024 06:01 pm IST

एक शख्स ने आग तापने के लिए अपने घर में बने चिमनी में नोटों के बंडलों को फेंकता नजर आया। शख्स के इस हरकत को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने तो अपना माथा ही पकड़ लिया।

चिमनी में नोटों के बंडल फेंकता शख्स- India TV Hindi
चिमनी में नोटों के बंडल फेंकता शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

कहते हैं कि लोगों के पास जब पैसा आ जाता है तो उनकी नजरों में पैसों का मोल कम हो जाता है। लोग उन पैसों को बेवजह खर्च करने लगते हैं। फालतू चीजों को भी महंगे से महंगे दाम पर खरीदते हैं। ऐसी हरकतों को लोग पैसों में आग लगाना कहते हैं। लेकिन एक शख्स ने सचमुच अपने पैसों में आग लगा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। 

चिमनी में फेंके नोटों के बंडल

वीडियो में शख्स को अपने घर में बने आग की चिमनी के सामने एक टेबल पर नोटों के बंडलों का ढेर लगा रखा है। आगे वीडियो में उस शख्स को नोटों के उन बंडलों को एक-एक कर आग की चिमनी में फेंकते हुए देखा जा सकता है। काले कोट, टोपी और सनग्लासेज़ पहने शख्स को अपने पैसों में आग लगाते देख यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि वह बहुत ही धनवान व्यक्ति होगा। जो आग तापने के लिए लकड़ी के बजाय नोटों के बंडल को ईंधन के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। पैसों का इस तरह का इस्तेमाल आम लोगों को हैरान कर देता है। 

कौन है नोटों का बंडल जलाने वाला ये व्यक्ति

वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति अमेरिका का रहने वाला है और उसका नाम फेडर बालवानोविच है। शख्स इस तरह के कई और भी वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुका है। नोटों को ऐसे जलाने और उन्हें उड़ाने को लेकर वह सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। वीडियो को फेडर बालवानोविच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @mr.good.luck_ से शेयर किया है। जिसे अब तक 13 मिलियन लोगों ने देखा और करीब साढ़े 43 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। 

वीडियो पर लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के कमेंट्स की तो बाढ़ सी आ गई। जहां लोगों ने आर्थिक मदद की अपील से लेकर पैसे के मूल्य के प्रति उसकी उपेक्षा की तीखी आलोचना की। कई लोगों ने तो शख्स द्वारा जलाए गए नोटों को नकली बताया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- तुमने जो पैसे जलाए हैं, वे मेरी पूरी जिंदगी बदल देते। दूसरे ने लिखा- “भाई, पैसे मत जलाओ। मुझे घर बनाने के लिए बस 5 लाख रुपए चाहिए।” तीसरे ने लिखा- "ये पैसे मेरे ऊपर फेंक दो भाई।" चौथे ने लिखा- "यह नोट नकली हैं, अगर यह असली है, तो क्या तुम्हें कोई बीमारी है जो तुम्हें इनमें आग लगाए जा रहे हो।" पांचवें ने लिखा- “ऐसा क्यों कर रहे हो दोस्त, इससे अच्छा इन पैसों को गरीबों में बांट दो, इस दुनिया में कई बच्चे बिना खाने खाए सो जाते हैं। कई तो भूख से मर भी जाते हैं।”

ये भी पढ़ें:

अब तक नहीं देखा होगा इतना मजेदार प्रोटेस्ट, 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस कर बांग्लादेशी छात्रों ने जताया विरोध

रील बनाने का ऐसा जुनून कि भूल बैठी अपनी बेटी, जरा भी देर होती तो पड़ जाते लेने के देने, Video देख पता चलेगा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।