1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. True Love का Video! गोद में गर्लफ्रेंड को उठाए पानी से लबालब भरे सड़क को पार करते दिखा लड़का

True Love का Video! गोद में गर्लफ्रेंड को उठाए पानी से लबालब भरे सड़क को पार करते दिखा लड़का

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 04, 2025 07:47 am IST,  Updated : Aug 04, 2025 07:47 am IST

प्यार बड़े-बड़े वादों या शब्दों में नहीं, बल्कि छोटे-छोटे प्रयासों में छिपा होता है। यह उस शख्स का अपनी गर्लफ्रेंड के लिए किया गया छोटा-सा प्रयास ही है, जिसने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया। सच्चा प्यार वही है, जो अपने साथी की खुशी के लिए बिना किसी शर्त के हर संभव कोशिश करता है।

गोद में गर्लफ्रेंड को लिए सड़क पार करता युवक- India TV Hindi
गोद में गर्लफ्रेंड को लिए सड़क पार करता युवक Image Source : INSTAGRAM/@RELATWITHYOUU_._

यूं तो प्यार हर कोई करता है। सब अपने पार्टनर को अलग-अलग तरीके से उसे खुश करने की कोशिश करते हैं। लेकिन प्यार का असली मतलब वही है जो अपने साथी की छोटी-छोटी जरूरतों को समझे, खुद से पहले उसकी परवाह करे, उसकी खुशी को अपनी खुशी से ऊपर रखे और बिना किसी स्वार्थ के उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहे। हाल में एक ऐसे ही प्रेमी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में उठाए पानी से भरी सड़क को पार करते दिखा। इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर ‘कपल गोल्स’ की एक नई परिभाषा सेट कर दी।

दूसरे कपल्स के लिए सेट हो गया कपल्स गोल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में उठाकर सड़क पार कराता नजर आ रहा है, क्योंकि सड़क पर पानी भरा हुआ है। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है जैसे संभवतः उसकी गर्लफ्रेंड पानी में उतरना नहीं चाहती थी, और इस छोटी-सी बात को समझते हुए उस लड़के ने बिना हिचक उसे प्यार से अपनी गोद में उठाया और सड़क पार करा दी। यह प्यारा सा पल इतना खूबसूरत है कि इसे देखकर हर कोई प्यार की दुनिया में खो गया। हालांकि, यह वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इस वीडियो ने दूसरे कपल्स के लिए एक नया कपल गोल सेट कर दिया है। शायद कुछ ही दिनों में ये एक ट्रेंड भी बन जाए।

लड़के के प्यार को लोगों ने सराहा

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘relatwithyouu_._’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने वाले तमाम यूजर्स ने लड़के के इस प्यारे से गेस्चर को दिल से सराहा। कमेंट सेक्शन में लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आएं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि वे भी अपने जीवन में ऐसा ही प्यार और ऐसा ही साथी चाहते हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा, “हम भी ऐसे पल और ऐसे पार्टनर को डिजर्व करते हैं।” तो कुछ ने इस कपल के बॉन्ड की तारीफ करते हुए उन्हें उनके रिश्ते के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

कोर्ट मैरिज कर घर पहुंचा बेटा, पापा ने मार-मारकर बना दिया भूत, दुल्हन के सामने ही बेटे पर बरसा दिए चप्पल

झिंगुर सा दिखने वाले लड़के को देख मजाक उड़ा रहे थे लोग, अगले ही पल जब साथ में दिखी खूबसूरत हसीना तो लगा जोर का झटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।